[ad_1]
Last Updated:
PAK vs NZ Champions Trophy LIVE Streaming: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चैपियंस ट्रॉफी का पहला मैच खेला जाएगा. यह मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच पर भारत की कड़ी नजर रहेगी.ये दोनों टीमें भा…और पढ़ें
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी लाइव मैच भारत में 2:30 बजे देखें.
हाइलाइट्स
- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड पहला मैच बुधवार को खेला जाएगा
- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के ग्रुप में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांगलादेश की टीमें हैं
- चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले भारत में दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा
नई दिल्ली. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में आमने सामने होंगी. यह मैच बुधवार (19 फरवरी) को कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. पाकिस्तान 29 साल बाद कोई आईसीसी का टूर्नामेंट आयोजित कर रहा है. मेजबान टीम को भारत, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ ग्रुप ए में रखा गया है. ग्रुप में एक भी मैच हारने पर टीम अगर मगर के भंवर में फंस सकती है. ऐसे में सभी टीमों की कोशिश जीत से शुरुआत पर होगी ताकि आने वाले मैचों में वो बढ़े हुए मनोबल के साथ जा सके.
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (PAK vs NZ) की टीमें हाल में ट्राई सीरीज में दो बार टकराई थीं.जहां दोनों बार कीवी टीम ने बाजी मारी थी.न्यूजीलैंड ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था.दोनों टीमें फिर भिड़ने को तैयार हैं. पाकिस्तान की गेंदबाजी बनाम न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी के बीच यह मुकाबला होना है.
एबी डीविलियर्स के 5 महारिकॉर्ड… जिनको तोड़ पाना असंभव, वनडे में 31 गेंदों पर जड़ चुके हैं सेंचुरी
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी डिटेल्स:
पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच कब खेला जाएगा?
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मैच बुधवार, 19 फरवरी को खेला जाएगा.
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मैच कहां खेला जाएगा?
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मैच किस समय शुरू होगा?
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मैच दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा. टॉस दोपहर 2 बजे होगा.
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मैच भारत में टीवी पर लाइव कहां देखें?
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहले मैच का भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सीधा प्रसारण किया जाएगा.
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पहले मैच की लाइव स्ट्रीम कहां देखें?
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच का भारत में JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग किया जाएगा.
स्क्वॉड
पाकिस्तान: फखर जमां, बाबर आजम, कामरान गुलाम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, उस्मान खान, सऊद शकील.
न्यूजीलैंड: विल यंग, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओ’रूर्के, जैकब डफी, काइल जैमीसन, मार्क चैपमैन, रचिन रवींद्र.
New Delhi,Delhi
February 18, 2025, 20:25 IST
[ad_2]
Source link