Headlines

Papa-Chacha Dance Video: पापा-चाचा को गली में खड़ा कर, लड़का करने लगा ऐसी हरकत, तमतमाए चेहरे को देख छूटी हंसी

[ad_1]

Last Updated:

सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल होने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करने लगे हैं. अब एक बिहारी लड़के ने अपने पिता और चाचा के साथ रील बना तो दिया लेकिन उनके एक्सप्रेशन को देख लोगों की हंसी छूट गई.

पापा चाचा को गली में खड़ा कर, लड़का करने लगा ऐसी हरकत, चेहरे को देख छूटी हंसीराम-लक्ष्मण के गाने पर यूं किया डांस (इमेज- सोशल मीडिया)

एक समय था जब हमारे बुजुर्ग अगर हमें फ़ालतू की चीजें करते देखते थे तो डांटने के साथ ही हमारी कुटाई भी कर देते थे. लेकिन अब सोशल मीडिया के इस जमाने में, जब इसपर वायरल कंटेंट से लोग पैसे भी कमा रहे हैं, डांटने की जगह खुद बुजुर्ग भी इसमें शामिल हो रहे हैं. एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अपने चाचा और पिता के साथ वीडियो बनाया और उसे शेयर भी कर दिया. वीडियो वायरल तो हो गया लेकिन इसका कारण कुछ और ही निकला.

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़के को सड़क के किनारे अपने चाचा और पिता के सामने डांस करते देखा गया. दोनों के ही चेहरे पर शर्म साफ़ नजर आ रही थी. अगर पैसे कमाने का चक्कर नहीं होता तो शायद अगले ही पल लड़के की पिटाई हो जाती. लेकिन कंटेंट के चक्कर में दोनों ने अपने गुस्से को छिपा लिया और लड़के को आशीर्वाद देने लगे. लड़के ने गाना भी ऐसा सिलेक्ट किया था, जिससे उसकी कुटाई के चान्सेस कम हो गए.

चाचा को बनाया लक्ष्मण, पिता को राम
लड़के ने अपने वीडियो में चाचा को लक्ष्मण बनाया और पिता को राम. भोजपुरी गाने पर लड़के ने बाकायदा स्टेप्स के साथ हाथ जोड़कर अपने पेरेंट्स के सामने डांस किया. भले ही उसके चाचा और पिता के चेहरे पर इम्बैरेस्मेंट झलक रही थी लेकिन आखिर में उन्होंने लड़के के सिर पर हाथ रखकर उसे आशीर्वाद ही दिया. आसपास के लोग को रील बनाते हुए गौर से देख रहे थे. बता दें कि आज भी बिहार-झारखंड में लड़कों के इस तरह से रील बनाने का लोग मजाक उड़ाते हैं.

View this post on Instagram



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *