[ad_1]
भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अगले साल एक नया प्लेयर कदम रखने वाला है. पॉपुलर इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड Philips जल्द ही भारत में बजट स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्टवॉच और लैपटॉप लॉन्च करने जा रहा है. ये जानकारी कंपनी ने हाल ही में अपने आने वाले प्रोडक्ट्स के टीज़र के जरिए दी है. इन सभी प्रोडक्ट्स को भारत में Zenotel के सहयोग से बेचा जाएगा.
Zenotel को भारत में Philips के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स बेचने का विशेष अधिकार मिला है. ये सहयोग कंपनी के लिए भारत में विस्तार का नया चरण है. Philips पहले से ही टीवी, रेडियो और दूसरे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स भारत में बेचता आ रहा है, लेकिन स्मार्टफोन और टैबलेट से इसने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का दायरा और बढ़ा लिया है.
Philips Pad Air टैबलेट की जानकारी
फिलिप्स ने अपने आने वाले टैबलेट Pad Air के बारे में कुछ खास स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं. ये टैबलेट बजट सेगमेंट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
प्रोसेसर: Unisoc T606
RAM और स्टोरेज: 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज है.
डिस्प्ले: 2K रेज़ोलूशन स्क्रीन के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट है.
बैटरी: 7,000mAh बड़ी बैटरी, 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है.
इस टैबलेट के अलावा Philips के बजट स्मार्टफोन भी आने की तैयारी में है और अगले साल लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. फिलहाल स्मार्टफोन, लैपटॉप और स्मार्टवॉच की सटीक जानकारी कंपनी ने शेयर नहीं की है, लेकिन आने वाले दिनों में इनके नाम और फीचर्स सामने आने की उम्मीद है.
भारतीय मार्केट में कंपीटीशन
भारत में Xiaomi, Realme, Vivo और Oppo जैसे ब्रांड पहले से ही बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं. ये ब्रांड स्मार्टफोन, टैबलेट और स्मार्टवॉच जैसी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स में यूज़र्स के बीच पॉपुलर हैं, क्योंकि इनके फीचर्स शानदार और कीमतें किफायती हैं. फिलिप्स के बजट सेगमेंट में एंट्री करने से इस तेजी से बढ़ते मार्केट में कंपीटीशन और भी बढ़ जाएगी.
फिलिप्स की भारत में एंट्री से यूज़र्स को ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे और कंपनियों को अपने प्रोडक्ट्स और कीमतों को और आकर्षक बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा.
[ad_2]
Source link