Headlines

Prashant Veer IPL Auction: 30 लाख बेस प्राइस, उम्र 20… कौन है ये धाकड़ ऑलराउंडर, गेंद और बल्ले दोनों से मचाता है तबाही, ऑक्शन में कर सकता है सरप्राइज

[ad_1]

Last Updated:

Who is Prashant Veer: यूपी के ऑलराउंडर प्रशांत वीर पर आईपीएल मिनी ऑक्शन 2026 में कई फ्रेंचाइजियों की निगाहें रहने वाली हैं. उत्तर प्रदेश का यह युवा ऑलराउंडर 30 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ अनकैप्ड कैटेगरी में नीलामी में शामिल हुआ है. आइए इस खिलाड़ी के बारे में जानते हैं.

30 लाख बेस प्राइस, उम्र 20... IPL ऑक्शन में धमाल मचा सकता है ये धाकड़ ऑलराउंडरकौन हैं प्रशांत वीर?

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए सभी 10 टीमें अपनी रणनीति के साथ तैयार हैं. 16 दिसंबर को अबू धाबी में खिलाड़ियों की बोली लगेगी. कई खिलाड़ी मालामाल होंगे तो कइयों को निराशा भी हाथ लगेगी. इस ऑक्शन में स्टार इंटरनेशनल क्रिकेटर्स के अलावा कई अनकैप्ड प्लेयर्स की भी चांदी होने वाली है. इन्हीं में से एक यूपी के युवा ऑलराउंडर प्रशांत वीर भी शामिल हैं, जो अपने शानदार खेल को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. कई फ्रेंचाइजी 20 साल के इस स्टार पर दांव लगा सकती हैं. आइए जानते हैं आखिर प्रशांत वीर के बारे में…

छोटे से करियर में प्रशांत ने पावर हिटिंग और प्रभावी बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी से अपना ऑलराउंड प्रदर्शन दिखाया है. वह हाल ही में 2025-26 की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेले, जहां उन्होंने सात मैचों में 169.19 के शानदार स्ट्राइक रेट और 37.33 की औसत से 112 रन बनाए. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर बिहार के खिलाफ नाबाद 40 रन था. गेंदबाजी में भी उन्होंने जबरदस्त प्रभाव डाला और 7 पारियों में 9 विकेट लिए. उनका औसत 18.77 और इकोनॉमी रेट 6.76 का रहा. अपने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के कारण प्रशांत वीर के लिए कई फ्रेंचाइजियों के बीच जबरदस्त टक्कर होने की उम्मीद है. प्रशांत 30 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में शामिल हुए हैं.

कौन हैं प्रशांत वीर?

UPT20 लीग 2025 के ‘एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन’
उत्तर प्रदेश टी20 लीग 2025 के दौरान प्रशांत वीर को ‘एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन’ चुना गया था. नोएडा सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करते हुए इस बाएं हाथ के खिलाड़ी ने 10 पारियों में 64.00 के शानदार औसत और 155.34 के स्ट्राइक रेट से 320 रन बनाए, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल थे. गेंदबाजी में भी उन्होंने 8 विकेट लिए.

U23 स्टेट ए ट्रॉफी में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’
अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए प्रशांत वीर को पुरुषों की U23 स्टेट ए ट्रॉफी में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया था. हालांकि, उत्तर प्रदेश फाइनल में तमिलनाडु से हार गया था, लेकिन प्रशांत ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्होंने 7 मैचों में 94.00 के औसत और 128.76 के स्ट्राइक रेट से 376 रन बनाए, जिसमें चार अर्धशतक शामिल थे. गेंदबाजी में भी उन्होंने 7 मैचों में 18 विकेट लेकर महत्वपूर्ण योगदान दिया.

एमएस धोनी के साथ खेलना सपना
प्रशांत वीर ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलने और दिग्गज एम एस धोनी के साथ कम से कम एक सीजन बिताने की इच्छा व्यक्त की है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलना बहुत पसंद होगा, क्योंकि धोनी सर के साथ कम से कम एक सीजन बिताना मेरा सपना है. मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा, खासकर उनकी कूलनेस, क्योंकि वह भी मेरी तरह निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हैं.’

युवराज सिंह को मानते हैं आदर्श
20 साल के प्रशांत वीर के पसंदीदा क्रिकेटर युवराज सिंह हैं, जो 2011 वनडे वर्ल्ड कप के ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ थे. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह युवराज सिंह की कॉपी करने की कोशिश करते हैं, क्योंकि वह भी बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के स्पिनर थे.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

30 लाख बेस प्राइस, उम्र 20… IPL ऑक्शन में धमाल मचा सकता है ये धाकड़ ऑलराउंडर

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *