Headlines

Prashant Veer Primary School Teacher Son: स्कूल टीचर का बेटा बनेगा जडेजा का रिप्लेसमेंट, 7वें नंबर पर करेगा बैटिंग

[ad_1]

नई दिल्ली. अनकैप्ड खिलाड़ी प्रशांत वीर पर चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 ऑक्शन में दिल खोलकर पैसा लुटाया. इस होनहार खिलाड़ी को सीएसके ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा. कैमरन ग्रीन जैसे सुपरस्टार के लिए मोटी रकम खर्च करने के बजाय पांच बार की चैंपियन टीम सीएसके ने कम जाने-माने टैलेंट पर दांव लगाया. सीएसके ने लंबे समय के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों में निवेश किया. आईपीएल ऑक्शन के बाद सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने बताया कि उन्होंने कम जाने-माने टैलेंट वीर पर इतना पैसा क्यों खर्च किया.

सीएसके के सीईओ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में दावा किया कि प्रशांत वीर (Prashant Veer) अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की जगह नंबर सात पर खेलेंगे. अनुभवी ऑलराउंडर को सैम करन के साथ संजू सैमसन के बदले राजस्थान रॉयल्स को ट्रेड कर दिया गया है. चेन्नई सुपरकिंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ ने कहा, ‘प्रशांत वीर एक नया खिलाड़ी है. आप जानते हैं कि हमने रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड किया है. इसलिए हमें नंबर 7 पर एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत थी जो बैटिंग, बॉलिंग कर सके और एक अच्छा फील्डर भी हो. हमारी टैलेंट स्काउट टीम ने हमें बहुत सारा फीडबैक दिया. लिस्ट में नंबर एक पर वीर था. वह ट्रायल्स के लिए भी आया था. जब एचपीसीए में ट्रायल्स हुए, तो हमें उसके टैलेंट के बारे में पता चला.’

प्रशांत वीर आईपीएल के आगामी सीजन में जडेजा की जगह कर सकते हैं बैटिंग.

प्रशांत वीर ने 10 मैचों में 320 रन बनाए
प्रशांत वीर ने उत्तर प्रदेश T20 लीग में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 10 मैचों में 64 की औसत से 320 रन बनाए. आईपीएल ऑक्शन से पहले सीएसके ने उन्हें ट्रायल्स के लिए भी बुलाया था. जिससे यह साफ होता है कि पांच बार की चैंपियन टीम आईपीएल 2026 ऑक्शन में उन्हें लेने के लिए इतनी बेताब क्यों थी. 20 साल का यह खिलाड़ी जडेजा के लिए एक परफेक्ट रिप्लेसमेंट है, क्योंकि वह एक लेफ्ट-आर्म ऑलराउंडर है.

‘मैं सीएसके में शामिल होकर खुश हूं क्योंकि वहां धोनी हैं’
प्रशांत वीर ने सीएसके की ओर से खरीद जाने के बाद कहा, ‘मैं चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होकर खुश हूं क्योंकि वहां एमएस धोनी हैं. जिस तरह से वह निचले क्रम में बैटिंग करते हैं, उनकी सोच, जिस तरह से वह बात करते हैं, वह अपने शरीर को कैसे कंट्रोल करते हैं और इतने फोकस्ड रहते हैं. उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है. निचले क्रम में बैटिंग करना आसान नहीं है. लेकिन उन्होंने जो किया है वह खास है. अगर मैं उनसे चार या पांच परसेंट भी सीख पाया, तो यह मेरे लिए बहुत फायदेमंद होगा.’

आईपीएल 2026 के लिए सीएसके टीम
एमएस धोनी (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (आरआर से आए), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रूइस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, नूर अहमद, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन, गुरजापनीत सिंह, अंशुल कंबोज, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैक फॉक्स.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *