[ad_1]
Last Updated:
प्रेम चोपड़ा की हार्ट सर्जरी TAVI तकनीक से हुई, जो सफल रही. अब एक्टर अस्पताल से वापस घर लौट आए हैं और रिकवर कर रहे हैं. उनके दामाद और एक्टर शर्मन जोशी ने उनका पूरा हेल्थ अपडेट शेयर किया है.
शर्मन जोशी का पोस्ट वायरल हो रहा है. नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा के दिग्गज खलनायक एक्टर प्रेम चोपड़ा 90 साल के हो चुके हैं. कुछ समय पहले वह अस्पताल में भर्ती थे. वह एक गंभीर हार्ट से जुड़ी परेशानी जूझ रहे थे, जिसका पिछले दिनों सफल ऑपरेशन हुआ. ये जानकारी हाल ही में उनके दामाद और बॉलीवुड एक्टर शर्मन जोशी ने दिया है और बताया कि अब पहले से ठीक है और घर वापस लौट आए हैं.
शर्मन जोशी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लंबा पोस्ट लिखकर एक्टर प्रेम चोपड़ा का हेल्थ अपडेट दिया और बताया कि बिना ओपन हार्ट सर्जरी के नई तकनीक TAVI (ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व इम्प्लांटेशन) से उनका इलाज सफल रहा. अब प्रेम चोपड़ा घर लौट आए हैं और तेजी से रिकवर कर रहे हैं.
TAVI प्रोसेसे से हुई सर्जरी
एक्टर पर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नितिन गोखले और इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. रविंदर सिंह राव को धन्यवाद देते हुए लिखा, ‘हमारी पूरी फैमिली की तरफ से मैं कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नितिन गोखले और इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. रविंदर सिंह राव को दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं. पापा को सीवियर एओर्टिक स्टेनोसिस डायग्नोज हुआ था. डॉ. राव ने TAVI प्रक्रिया से नया वाल्व सफलतापूर्वक लगा दिया. डॉ. गोखले ने हर कदम पर गाइड किया, जिससे हमें बहुत कॉन्फिडेंस मिला. पूरी प्रक्रिया बिना किसी कॉम्प्लिकेशन के हुई और रिकवरी भी बहुत तेज रही.’
View this post on Instagram
[ad_2]
Source link