Headlines

Prithvi Shaw sold after remaining unsold twice: आईपीएल 2026 के लिए ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी को खरीददार मिल गया. पिछले सीजन में पृथ्वी शॉ अनसोल्ड रहे थे.

[ad_1]

Last Updated:

Prithvi Shaw IPL 2026 Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पृथ्वी शॉ की वापसी हो गई है. दो बार अनसोल्ड रहने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी को उनके बेस प्राइस पर खरीदा. पृथ्वी 75 लाख के बेस प्राइस में खुद को रजिस्टर किया था. विवादों से घिरे रहने और खराब फॉर्म के कारण वो पिछले सीजन में अनसोल्ड रह गए थे.

दो बार अनसोल्ड रहने के बाद आखिरकार बिक ही गए पृथ्वी शॉ, बच गया करियरपृथ्वी आईपीएल 2026 में खेलेंगे

नई दिल्ली: खराब फॉर्म और विवादों से घिरे रहने वाले ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पिछले आईपीएल सीजन में अनसोल्ड रह गए थे. आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में पृथ्वी शॉ ने खुद को 75 लाख के बेस प्राइस में रजिस्टर किया था. पिछले सीजन में अनसोल्ड रहने के बाद पृथ्वी ने वापसी के लिए कड़ी मेहनत की थी. पृथ्वी की इस मेहनत ने रंग लाई और उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने उनके बेस प्राइस पर खरीदा. पहली बार पृथ्वी का नाम जब ऑक्शन में आया था तो वह अनसोल्ड रह गए थे. इसके बाद दूसरे एक्सीरेलेटर राउंडर में भी किसी भी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा. हालांकि, आखिरी एक्सीरेलेटर राउंड में दिल्ली ने उन पर बिड की और फिर से इस युवा ओपनर को अपने साथ जोड़ लिया.

बता दें कि पृथ्वी शॉ ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट के मुकाबले में बेहतरीन खेल दिखाया है. पृथ्वी शॉ ने इसी साल अपनी घरेलू टीम को भी बदला है. पृथ्वी मुंबई से महाराष्ट्र की टीम में शामिल हुए हैं. महाराष्ट्र के लिए पृथ्वी ने रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी दमदार खेल दिखाया है. ऐसे में अब पृथ्वी के पास मौका है कि वह अपनी पुरानी गलती को सुधार कर मौके को भुनाए.

कैसा है पृथ्वी का आईपीएल में रिकॉर्ड

पृथ्वी शॉ के आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें तो वह बेहतरीन रहा है. पृथ्वी इस लीग में सिर्फ एक टीम के दिल्ली कैपिटल्स के लिए ही खेले हैं. पृथ्वी ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए साल 2018 में अपना डेब्यू किया था. इसके बाद से पृथ्वी लगातार सात सीजन तक इस टीम के लिए मैदान पर उतरे. आईपीएल 2024 के बाद टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था और मेगा ऑक्शन में भी उन्हें किसी टीम ने खरीदा था.

इस लीग में पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने 79 मैचों में 147.76 की स्ट्राइक रेट से 1892 रन बनाए हैं. इस लीग में अर्धशतकीय पारी खेली. इस लीग में पृथ्वी का सर्वोच्च स्कोर 99 रनों का है. पृथ्वी के लिए आईपीएल 2021 बेहतरीन रहा था. उन्होंने इस सीजन में ताबड़तोड़ खेल दिखाते हुए 479 रन कूट दिए थे. पृथ्वी के लिए आईपीएल 2023 और 2024 बहुत ही खराब रहा था. आईपीएल 2023 में वह 8 मैचों में सिर्फ 106 रन ही बना पाए थे. वहीं उन्होंने अपने पिछले सीजन में 198 रन बनाए थे.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

दो बार अनसोल्ड रहने के बाद आखिरकार बिक ही गए पृथ्वी शॉ, बच गया करियर

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *