[ad_1]
Last Updated:
Virat Kohli-Rishabh Pant Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी 2025 ने क्रिकेट प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा दिया है. वे विराट को लेकर कई बातें करते नजर आ रहे हैं. क्या घरेलू क्रिकेट में विराट की भागीदारी से उनका फॉर्म लौटेगा? साथ ही, जूनियर खिलाड़ियों और रणजी…और पढ़ें
विराट पर पब्लिक ऑपिनियन
बोकारो. 23 जनवरी से रणजी ट्रॉफी 2025 के घरेलू मैच शुरू हो रहे हैं. इस टूर्नामेंट को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों और खिलाड़ियों के बीच उत्साह चरम पर है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम के सितारे ऋषभ पंत, शुभमन गिल, और यशस्वी जयसवाल के इस बार रणजी ट्रॉफी में खेलने की संभावनाएं जताई जा रही है.
ऐसे में लोकल 18 की टीम ने बोकारो के क्रिकेट प्रशासकों से भारतीय टीम के सुपरस्टार विराट कोहली को रणजी ट्रॉफी जैसे डोमेस्टिक टूर्नामेंट में खेलना चाहिए या नहीं? इस पर उनकी राय ली है…
‘विराट को डोमेस्टिक खेलना चाहिए’
सेक्टर 2 के रहने वाले निशांत ने बताया कि विराट कोहली बड़े मंच के खिलाड़ी हैं. पर हाल ही में टेस्ट मैच में उनका फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है. ऐसे में उन्हें डोमेस्टिक या रणजी ट्रॉफी खेलकर बढ़िया कमबैक करना चहिए. फैजान खान ने बताया कि अगर विराट कोहली रणजी ट्रॉफी खेलते हैं, तो उनको इसका फायदा जरूर मिलेगा. क्योंकि इससे वह ग्राउंड लेवल पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे जो उनके कॉन्फिडेंस को बढ़ाएगा.
‘घरेलू मैच खेलने से जूनियर्स को होगा फायदा’
वही चंद्रपुरा के रहने वाले सुजल मोदी ने बताया अगर विराट कोहली घरेलू क्रिकेट मैच खेलते हैं तो बतौर मेंटॉर वह लोकल खिलाड़ियों को प्रेरित करेंगे और साथ ही घरेलू टीम को विराट कोहली के होने से रणजी ट्रॉफी जीतने में भी मदद मिलेगी.
वहीं सेक्टर 6 के रहने वाल संतोष कुमार ने बताया कि हाल ही में उनके टेस्ट के फॉर्म को देखते हुए उन्हें रणजी मैच खेलना चाहिए. क्योंकि इससे उनकी बल्लेबाजी और भी बेहतर होगी. घरेलू पिचों की परिस्थितियों के साथ वह अपने खेल के स्तर में सुधार कर पाएंगे.
‘घरेलू मैच की बढ़ेगी लोकप्रियता’
वहीं चास के रहने वाले दीपक स्वर्णकार ने बताया कि हाल ही में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में देखा गया था कि विराट कोहली एक ही तरह की गलती बार-बार कर रहे थे. ऐसे में अगर वह रणजी क्रिकेट खेलते हैं तो उनका फार्म बेहतर होगा. जिससे चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम को फायदा पहुंचेगा.
सेक्टर 1 रहने वाले कौशल कुमार ने बताया कि अगर विराट कोहली रणजी ट्रॉफी खेलते हैं, तो तो दूसरे राज्य के युवा गेंदबाज और बल्लेबाज को उनसे प्रेरणा मिलेगी और हर कोई घरेलू क्रिकेट कि लोकप्रियता भी बढ़ेगी जिससे लोग और उत्साह के साथ देखेंगे.
Bokaro,Jharkhand
January 15, 2025, 18:10 IST
[ad_2]
Source link