Headlines

Ranji Trophy: विराट कोहली के लिए बढ़ाई जाएगी सिक्योरिटी, दर्शकों का होगा सुरक्षा जांच, और क्या क्या कर रहा DDCA?

[ad_1]

Last Updated:

विराट कोहली के मंगलवार से दिल्ली रणजी ट्रॉफी टीम के साथ अभ्यास करने की उम्मीद है. एक अधिकारी ने बताया है कि कोहली आ रहे हैं इसलिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

विराट कोहली के लिए बढ़ाई जाएगी सिक्योरिटी, दर्शकों का होगा सुरक्षा जांच

स्टेडियम में बढ़ाई जाएगी सिक्योरिटी.

नई दिल्ली. 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी मैच खेलने जा रहे विराट कोहली के मंगलवार से दिल्ली रणजी ट्रॉफी टीम के साथ अभ्यास करने की उम्मीद है. दिल्ली जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) इस सुपरस्टार की घर वापसी के लिये सभी तैयारी कर रहा है. एक अधिकारी ने बताया है कि कोहली आ रहे हैं इसलिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

डीडीसीए के सचिव अशोक शर्मा ने कहा, ‘‘ हमारे जूनियर खिलाड़ियों के लिए जाहिर तौर पर यह बहुत अच्छा अनुभव होगा क्योंकि उन्हें विराट के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका मिलेगा. आप हमारी टीम पर नजर डालें तो केवल नवदीप सैनी ही भारत के लिए और आईपीएल में विराट के साथ खेले हैं. इस टीम के किसी भी अन्य खिलाड़ी को रणजी ट्रॉफी में विराट के साथ खेलने का अनुभव नहीं है. युवा खिलाड़ी उन्हें देखकर वे बहुत कुछ सीख सकते हैं.’’

मैच की व्यवस्था के बारे में पूछे जाने पर शर्मा ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि विराट की उपस्थिति से मैच का महत्व काफी बढ़ जायेगा. किसी नियमित रणजी मैच के लिए हमारे पास 10 से 12 निजी सुरक्षाकर्मी होते हैं, लेकिन हम निश्चित रूप से सुरक्षा बढ़ाएंगे ताकि विराट के लिए अभ्यास करने में किसी तरह का समस्या ना आये.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने दिल्ली पुलिस को भी मैच के बारे में सूचित कर दिया है. दर्शक गेट नंबर सात, 15 और 16 से स्टेडियम आ सकेंगे. हम पीने के पानी की व्यवस्था करेंगे और शौचालय साफ और स्वच्छ होंगे. दर्शक यहां आकर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. दर्शकों को हालांकि सुरक्षा जांच से गुजरना होगा. मैच का प्रसारण किसी चैनल पर लाइव नहीं होगा.

दिल्ली टीम: आयुष बदोनी (कप्तान), विराट कोहली, प्रणव राजवंशी (विकेटकीपर), सनत सांगवान, अर्पित राणा, मयंक गुसाई, शिवम शर्मा, सुमित माथुर, वंश बेदी (विकेटकीपर), मनी ग्रेवाल, हर्ष त्यागी, सिद्धांत शर्मा, नवदीप सैनी, यश ढुल , गगन वत्स, जोंटी सिद्धू, हिम्मत सिंह, वैभव कांडपाल, राहुल गहलोत, जितेश सिंह

homecricket

विराट कोहली के लिए बढ़ाई जाएगी सिक्योरिटी, दर्शकों का होगा सुरक्षा जांच

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *