Headlines

Realme C85 5G features leaked big battery fast charging flipkart live 28 november launch- Realme C85 5G की लॉन्च डेट कंफर्म! मिलेगी 7,000mAh बैटरी और कई तगड़े फीचर्स, फ्लिपकार्ट पर लाइव हुआ टीज़र

[ad_1]

रियलमी अपने बजट सेगमेंट में एक और नया स्मार्टफोन जोड़ने के लिए तैयार है. कंपनी जल्द ही Realme C85 5G को भारत में लॉन्च करने वाली है और इसके लिए फ्लिपकार्ट पर एक खास माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है. ये फोन उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, तेज चार्जिंग, दमदार परफॉर्मेंस और मजबूत ड्यूरेबिलिटी चाहते हैं.

खास बात यह है कि Realme ने लॉन्च से पहले ही इसके कई अहम फीचर्स का खुलासा कर दिया है, जिससे साफ हो गया है कि यह फोन अपने सेगमेंट में काफी तगड़ी टक्कर देगा.

Realme C85 5G भारत में कब लॉन्च होगा?
फ्लिपकार्ट की माइक्रोसाइट के मुताबिक Realme C85 5G को भारत में 28 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा. फोन फ्लिपकार्ट और Realme की ऑफिशियल वेबसाइट दोनों पर उपलब्ध होगा. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके कई खास स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे दी है.

7,000mAh की बड़ी बैटरी और तगड़ी चार्जिंग
Realme C85 5G की सबसे बड़ी खासियत है इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी, जो इस कीमत में बेहद कम देखी जाती है. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी देगी:

  • 22 घंटे की वीडियो प्लेबैक
  • 50 घंटे की कॉलिंग
  • 145 घंटे की म्यूज़िक प्लेबैक
  • सिर्फ 1% बैटरी पर 40 मिनट की कॉलिंग
  • 5 मिनट की चार्जिंग में 1.5 घंटे की बैटरी लाइफ
  • इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग और 6.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा.

फोन को IP69 रेटिंग मिली है, यानी ये धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा. इसके अलावा, ये MIL-STD 810H शॉक रेसिस्टेंस के साथ आता है, जिससे फोन गिरने या झटके लगने पर भी बेहतर सिक्योरिटी देता है.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
हालांकि भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल का डिस्प्ले साइज़ अभी रिवील नहीं किया गया है, लेकिन Realme ने कंफर्म किया है कि इसमें 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलेगी.

वियतनाम में लॉन्च हुए मॉडल के आधार पर, फोन में हो सकता है:

  1. 6.8-इंच HD+ LCD डिस्प्ले
  2. 144Hz का हाई रिफ्रेश रेट
  3. फोन को पावर देगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, साथ में:
  4. 8GB RAM
  5. 256GB स्टोरेज

कैमरा और AI फीचर्स
फोन में 50MP Sony AI कैमरा दिया जाएगा. इसके साथ नया AI Edit Genie इमेज एडिटर मिलेगा, जो फोटो एडिटिंग को और आसान और स्मार्ट बनाएगा. फ्रंट में वियतनामी वर्ज़न की तरह 8MP सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है.

भारत में क्या होगा खास?
Realme C85 5G अपने सेगमेंट में बड़ी बैटरी, तेज चार्जिंग, मजबूत बिल्ड, तेज डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर जैसी खूबियों के कारण एक मजबूत ऑप्शन बन सकता है. अगर इसकी कीमत भी बजट रेंज में रखी गई, तो यह फोन भारत में हिट हो सकता है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *