Headlines

Realme narzo series two new smartphones coming soon amazon special budget phone big battery- Realme Narzo 2025 लॉन्च अपडेट: बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ आ रहे हैं दो बजट स्मार्टफोन

[ad_1]

Last Updated:

रियलमी जल्द ही भारत में अपनी नई Narzo सीरीज लॉन्च कर रहा है. Amazon Specials के रूप में आने वाले ये बजट स्मार्टफोन बड़े बैटरी और तेज़ चार्जिंग के साथ होंगे.

Realme Narzo 2025 लॉन्च: बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ आ रहे हैं 2 फोनRealme NARZO सीरीज़ के दो नए फोन आ रहे हैं.

रियलमी जल्द ही भारत में अपनी नई बजट Narzo सीरीज का स्मार्टफोन्स लॉन्च करने वाला है. अमेज़न इंडिया की माइक्रोसाइट पर लाइव हुए एक कॉमिक-स्टाइल टीज़र से पता चला है कि इस बार दो नए नार्ज़ो फोन बाजार में आ रहे हैं. फिलहाल स्मार्टफोन के नाम की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन टीज़र में दिखाए गए अलग-अलग कैमरा मॉड्यूल से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों डिवाइस अलग डिज़ाइन और फीचर्स के साथ आ सकते हैं.

टीज़र में एक फोन के पीछे रेक्टेंगलर कैमरा मॉड्यूल दिखाई दे रहा है, जिसमें तीन कैमरे और दो अतिरिक्त सेंसर कटआउट्स हैं. वहीं, दूसरे फोन में स्क्वायर-साइज़ का कैमरा आईलैंड है, जिसमें तीन कैमरे तिकोने साइज़ में हैं और अलग फ्लैश भी मौजूद है. दोनों डिज़ाइन रियलमी की मौजूदा डिजाइन फिलॉसॉफी के अनुरूप हैं, जिसमें फ्लैट फ्रेम, साफ किनारे और गोल कोनों का इस्तेमाल किया गया है.

जारी हुआ टीज़र
रियलमी ने टीज़र में ‘Supercharged’ और ‘Power Maxed’ जैसे शब्दों को हाईलाइट किया है, जो बड़ी बैटरी और तेज़ चार्जिंग की ओर इशारा करते हैं. Narzo सीरीज आमतौर पर बजट यूज़र्स के लिए बनाई जाती है, जो कम कीमत में पावरफुल और एफिशिएंट फोन चाहते हैं. इस बार भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल सकता है, जैसे बड़ी बैटरी या अपग्रेडेड फास्ट चार्जिंग.

कंपनी ने ये भी कंफर्म किया है कि ये नए Narzo फोन Amazon Specials होंगे, यानी ये डिवाइस केवल अमेज़न के माध्यम से उपलब्ध होंगे. यह स्ट्रैटेजी पहले Narzo लॉन्च में भी अपनाई गई थी.

टीज़र के आखिर में लिखा गया है, ‘Chapter 2 drops on 7th Dec,’ जिसका मतलब है कि 7 दिसंबर को रियलमी नए अपडेट के साथ और और भी जानकारी शेयर करेगी. इसमें फोन की फीचर्स, डिजाइन, कलर और चिपसेट जैसी जानकारी सामने आ सकती है. बजट स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए यह लॉन्च खासा आकर्षक साबित हो सकता है.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

hometech

Realme Narzo 2025 लॉन्च: बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ आ रहे हैं 2 फोन

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *