[ad_1]
Realme P4x 5G जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है. कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि ये स्मार्टफोन 4 दिसंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा. इसके साथ ही Realme Watch 5 को भी पेश किया जाएगा. लॉन्च से पहले ही कुछ लीक में इसके रैम, स्टोरेज और कीमत की जानकारी सामने आ गई है.
लीक रिपोर्ट के मुताबिक Realme P4x 5G 6GB RAM + 128GB स्टोरेज के बेस वेरिएंट के लिए लगभग ₹15,999 में उपलब्ध होगा. वहीं, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल ₹17,499 और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल ₹19,499 में आने की उम्मीद है.
Realme P4x 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट दिया गया है. ये फोन 18GB तक डायनामिक RAM सपोर्ट करता है, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग बेहतर तरीके से की जा सकती है. फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 5,300 वर्ग मिमी वॉपर चैंबर (VC) भी मौजूद है.
कैसे होंगे नए फोन के फीचर्स
फोन में 6.72 इंच का फुल-HD+ डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. डिस्प्ले का साइज़ और क्वालिटी गेमिंग और वीडियो देखने के लिए बेहतरीन एक्सपीरिएंस देती है.
कैमरे की बात करें तो Realme P4x 5G में AI-एनेबल 50MP रियर कैमरा, 2MP सेकेंडरी कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मौजूद है. ये कैमरा सेटअप फोटो, वीडियो और सेल्फी लेने के लिए पर्याप्त है.
फोन को तीन कलर में पेश किया जाएगा, ग्रीन, पिंक और व्हाइट. कुल मिलाकर, Realme P4x 5G एक पावरफुल और किफायती 5G स्मार्टफोन साबित होने वाला है. यह बड़े डिस्प्ले, लंबी बैटरी और मजबूत कैमरा सेटअप के साथ आएगा.
ये स्मार्टफोन उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है, जो बजट में हाई परफॉर्मेंस, बेहतर डिस्प्ले और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी वाले 5G फोन की तलाश में हैं.
[ad_2]
Source link