[ad_1]
शाओमी की सब-ब्रांड Redmi ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Redmi 15C 5G भारत में लॉन्च कर दिया है. ये फोन Redmi 14C का सक्सेसर है और कम कीमत में दमदार फीचर्स ऑफर करता है. Redmi 15C 5G को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो कम बजट में 5G और बड़े डिस्प्ले वाला फोन चाहते हैं.
Redmi 15C 5G की शुरुआती कीमत ₹12,499 है, जो 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए है. इसके अलावा 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB वेरिएंट भी उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत क्रमशः ₹13,999 और ₹15,499 है. फोन तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा — Midnight Black, Moonlight Blue और Dusk Purple. इसे आप Amazon और Xiaomi India की ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है.
रेडमी 15C 5जी के फुल स्पेसिफिकेशंस
फोन में 6.9 इंच का HD+ AdaptiveSync डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है. यह डिस्प्ले TUV Rheinland सर्टिफाइड है, यानी आंखों पर कम स्ट्रेस पड़ता है. फोन का डिजाइन IP64 रेटिंग के साथ है, जो इसे धूल और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षित रखता है.
Redmi 15C 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट है और यह Android 15 बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है. फोन में 8GB तक की RAM और 128GB की स्टोरेज है, जिसे वर्चुअल RAM के जरिए और बढ़ाया जा सकता है.
कैमरा और बैटरी:
फोन में 50MP का AI डुअल रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा है. पावर के लिए इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक चलती है और लंबे समय तक वीडियो और म्यूजिक प्ले करने की सुविधा देती है.
Redmi 15C 5G में 5G, Wi-Fi, ब्लूटूथ, IR ब्लास्टर, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स हैं. कुल मिलाकर, यह फोन बजट सेगमेंट में 5G, बड़ा डिस्प्ले और लंबे बैटरी बैकअप के साथ एक बेहतरीन ऑप्शन है.
[ad_2]
Source link