Headlines

Reliance Jio happy new year plan offers 3 prepaid plan free google gemini pro ott benefits- नए साल से पहले Jio का तोहफा, आ गया ‘Happy New Year’ प्लान, पूरे साल मिलेगा फायदा, Gemini Pro AI फ्री

[ad_1]

नए साल की शुरुआत से पहले टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपने करोड़ों प्रीपेड यूजर्स के लिए बड़ा सरप्राइज़ दिया है. अगर आप 2026 में तेज़ 5G इंटरनेट, ढेर सारा डेटा, OTT एंटरटेनमेंट और लेटेस्ट AI टूल्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो जियो का नया ‘Happy New Year 2026 प्रीपेड प्लान’ आपके लिए बेहद खास साबित हो सकता है. इस बार जियो सिर्फ सस्ता डेटा ही नहीं, बल्कि Google Gemini Pro AI सब्सक्रिप्शन, अनलिमिटेड 5G एक्सेस और कई पॉपुलर OTT प्लेटफॉर्म्स को एक ही प्लान में लेकर आया है. यही वजह है कि ये नए प्लान्स लॉन्च होते ही चर्चा में आ गए हैं.

रिलायंस जियो के प्रीपेड ‘Happy New Year 2026 Plan’ के साथ Jio ने एक नया अनुअल प्लान और एक डेटा ऐड-ऑन (Flexi Pack) भी पेश किया है. इन सभी प्लान की खास बात ये है कि इनमें Google Gemini Pro AI सब्सक्रिप्शन और कई पॉपुलर OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस फ्री में मिल रहा है.

Jio Happy New Year Plan-₹500
जियो का ये खास न्यू ईयर प्लान ₹500 की कीमत में आता है और इसकी वैलिडिटी 28 दिन की है. इसमें यूजर्स को रोज़ाना 2GB डेटा मिलता है, साथ ही अनलिमिटेड 5G डेटा एक्सेस भी दिया जा रहा है. इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रति दिन की सुविधा मिलती है.

OTT एंटरटेनमेंट के लिए इस प्लान में Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, Hoichoi, FanCode, Planet Marathi, Chaupal, JioTV और JioAICloud जैसे प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस शामिल है.

सबसे बड़ी बात, इसमें 18 महीने का गूगल Gemini Pro AI सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलता है, जिसकी कीमत लगभग ₹35,100 बताई जा रही है.

फोटो: Jio.

Jio Annual Plan-₹3,599
जियो का नया सालाना प्लान ₹3,599 में आता है और इसकी वैलिडिटी 365 दिनों है. इसमें यूजर्स को रोज़ 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड 5G, कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है. इस प्लान में भी Google Gemini Pro (18 महीने) और JioTV और JioAICloud का एक्सेस शामिल है.

Jio Flexi Pack -₹103
जियो ने ₹103 का Flexi Pack भी लॉन्च किया है, जिसमें 28 दिनों के लिए 5GB डेटा मिलता है. इसके साथ यूजर्स अपनी पसंद का OTT बंडल चुन सकते हैं-

हिंदी: JioCinema, SonyLIV, Zee5

इंटरनेशनल: JioCinema, FanCode, Lionsgate, Discovery+

रीजनल: JioCinema, Sun NXT, Hoichoi, Kancha Lanka

जरूरी जानकारी
गूगल जेमीनी प्रो AI सर्विस केवल 18 साल या उससे अधिक उम्र के यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी. ये सभी नए Jio प्लान्स Jio की वेबसाइट, MyJio ऐप और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध हैं.

अगर आप नए साल में ज्यादा डेटा, OTT एंटरटेनमेंट और AI टूल्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Jio के ये नए प्लान आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकते हैं.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *