Headlines

Rovman Powell: ‘पैसे की तंगी और…’, संकट में वेस्टइंडीज टेस्ट क्रिकेट का भविष्य, धाकड़ बल्लेबाज ने जताई चिंता

[ad_1]

Last Updated:

Rovman Powell West Indies: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल ने कहा है कि टेस्ट क्रिकेट की पैसों की तंगी की वजह से वेस्टइंडीज टेस्ट क्रिकेट में अपने वजूद के लिए लड़ रहा है. पॉवेल को आगमी आईपीएल सीजन के लिए KKR ने रिटेन किया है, जिस पर उन्होंने खुशी जाहिर की.

संकट में वेस्टइंडीज टेस्ट क्रिकेट का भविष्य, धाकड़ बल्लेबाज ने जताई चिंतारोवमैन पॉवेल ने वेस्टइंडीज टेस्ट क्रिकेट को लेकर जताई चिंता.

नई दिल्ली. विस्फोटक बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल ने वेस्टइंडीज टेस्ट क्रिकेट के भविष्य को लेकर चिंता जाहिर करते हुए एक बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज पैसों की तंगी की वजह से अपने वजूद के लिए लड़ रहा है. हालांकि, इस स्टार ने भरोसा जताया कि कुछ लोग इसके लिए लड़ रहे हैं और मौजूदा स्थिति से निपटने में कमायाब रहेंगे. रोवमैन पॉवेल को आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स ने रिटेन किया था, इसे लेकर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उम्मीद है वहां घर जैसा महसूस होगा.

रोवमैन पॉवेल ने वेस्टइंडीज के टेस्ट क्रिकेट के भविष्य को लेकर चिंता जताते हुए कहा, ‘वेस्टइंडीज का टेस्ट क्रिकेट गुजर-बसर करने के लिए संघर्ष कर रहा है. इसकी वजह टेस्ट क्रिकेट की वित्तीय मजबूरियां और टेस्ट साइकिल है. लेकिन, हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो पूरी तरह से समर्पित हैं. वे अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश कर रहे हैं.’ उन्होंने आगे कहा कि भले ही टीम ने पहले खराब प्रदर्शन किया हो, लेकिन जब वे चीजें सही करेंगे, तो उनका खेल किसी भी दूसरी टीम जितना ही खूबसूरत दिखेगा.

रोवमैन पॉवेल ने वेस्टइंडीज टेस्ट क्रिकेट को लेकर जताई चिंता.

32 साल के इस क्रिकेटर ने कहा, ‘भले ही हमने अतीत में खराब खेला हो, लेकिन जब हम चीजों को सही करेंगे, तो यह किसी भी अन्य टीम जितना ही सुंदर दिखेगा. इसलिए, मुझे उम्मीद है कि ये खिलाड़ी कड़ी मेहनत करते रहेंगे और टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज के लिए यह लड़ाई जारी रखेंगे.’

KKR के रिटेन करने पर क्या कहा?
पॉवेल ने आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा रिटेन किए जाने पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, ‘इतनी बड़ी फ्रेंचाइजी का मुझ पर भरोसा दिखाना शानदार है… आईपीएल का सेटअप थोड़ा सख्त हो सकता है. लेकिन यहां सुनील (नरेन), (आंद्रे) रसेल और (ड्वेन) ब्रावो जैसे कई खिलाड़ी हैं. यानी वेस्टइंडीज के बहुत सारे कनेक्शन हैं. मुझे वहां घर जैसा महसूस होना चाहिए और उम्मीद है कि जब भी मौका मिलेगा, मैं अच्छा प्रदर्शन करूंगा.’

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

संकट में वेस्टइंडीज टेस्ट क्रिकेट का भविष्य, धाकड़ बल्लेबाज ने जताई चिंता

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *