[ad_1]
Last Updated:
Sachin Tendulkar-Lionel Messi: लियोनल मेसी रविवार को सचिन तेंदुलकर से मिले. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में क्रिकेट और फुटबॉल के दिग्गजों की मुलाकात हुई.इस दौरान सचिन ने अपनी नंबर 10 वाली जर्सी मेसी को गिफ्ट की. तेंदुलकर को देखते ही स्टेडियम सचिन-सचिन नाम के नारों से गूंज उठा.
सचिन ने 2011 वर्ल्ड कप की अपनी 10 नंबर की जर्सी मसेी को गिफ्ट में दे दी. नई दिल्ली. क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और फुटबॉल के दिग्गज लियोनल मेसी की मुलाकात रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुई. इस दौरान खेल के दो अलग अलग दिग्गजों ने जर्सी और फुटबॉल का आदान प्रदान किया.तेंदुलकर को स्टेडियम में देखते ही लोग सचिन सचिन के नारे लगाने लगे. मेसी का मुंबई में कार्यक्रम इसी स्टेडियम में रखा गया था. इस दौरान मेसी ने जहां सचिन को 2026 विश्व कप फुटबॉल भेंट की वहीं तेंदुलकर ने मेसी को अपनी 2011 वर्ल्ड कप की नंबर 10 वाली जर्सी गिफ्ट की. सचिन ने इस दौरान फैंस को संबोधित किया. सचिन ने कहा कि उन्होंने यहां कई अविश्वसनीय पल बिताएं हैं.
लियोनल मेसी (Lionel Messi) के इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, उनकी पत्नी अमृता और दूसरे डेलीगेट्स मेसी, सुआरेज और डी पॉल के साथ स्टेज पर शामिल हुए. सभी ने बच्चों के साथ एक फोटो खिंचवाई. लियोनल मेसी और सचिन तेंदुलकर को साथ देखकर फैंस के चेहरे खुशी से खिल उठो. दो दिग्गजों को एक स्टेज पर साथ देखकर फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई. प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में महान फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी और क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर की एक साथ मेजबानी कर भारतीय खेल इतिहास में एक और गौरवशाली अध्याय जोड़ दिया. मेसी ने चार शहरों के अपने ‘जीओएटी’ भारत दौरे के तीसरे पड़ाव पर वानखेड़े में एक घंटा बिताया. उन्होंने युवा फुटबॉल खिलाड़ियों, महान क्रिकेटर तेंदुलकर, भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सुनील छेत्री और मनोरंजन जगत की हस्तियों से बातचीत की. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मौके पर ‘प्रोजेक्ट महादेवा’ की भी घोषणा की, जिसका उद्देश्य राज्य भर में युवा फुटबॉल खिलाड़ियों की पहचान करना और उन्हें विकसित करना है.
सचिन ने 2011 वर्ल्ड कप की अपनी 10 नंबर की जर्सी मसेी को गिफ्ट में दे दी.
‘मैंने यहां कुछ अविश्वसनीय पल बिताए हैं’
सचिन तेंदुलकर ने कहा,’ मैंने यहां कुछ अविश्वसनीय पल बिताए हैं. जैसा कि हम कहते हैं, मुंबई सपनों का शहर है, कई सपनों ने इसी जगह पर अपनी मंजिल पाई है. आपके सपोर्ट के बिना, हम 2011 में इस ग्राउंड पर वो सुनहरे पल कभी नहीं देख पाते. और आज उन तीनों का यहां होना मुंबई, मुंबईवासियों और भारत के लिए एक सुनहरा पल है. जिस तरह से उन तीनों का स्वागत किया गया, वह शानदार था. अगर मुझे उनके खेल के बारे में बात करनी है, तो यह सही प्लेटफॉर्म नहीं है. लेकिन उनके बारे में क्या बात करें, उन्होंने सब कुछ हासिल कर लिया है. हम उनके समर्पण, दृढ़ संकल्प, प्रतिबद्धता की तारीफ करते हैं और सबसे बढ़कर, उन्हें उनकी विनम्रता और जिस तरह के इंसान वह हैं. उसके लिए बहुत प्यार किया जाता है.’
सचिन ने कहा कि सभी मुंबईवासियों की ओर से उन्हें और उनके परिवार को अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं. मुझे उम्मीद है कि फुटबॉल भी उस ऊंचाई तक पहुंचेगा जिसकी हम सभी इच्छा रखते हैं.’
सुनील छेत्री से मिले मेसी
लियोनल मेसी इस दौरान भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री से भी मुलाकात की.दोनों ने दिग्गजों ने एक साथ फोटा खिंचवाए. मेसी तीन दिन के भारत दौरे पर आए हैं. वह इस दौरे के आखिरी दिन सोमवार को नई दिल्ली पहुंचेंगे जहां उनकी मुलाकात पीएम नरेंद्र मोदी से होगी. अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में उनका कार्यक्रम रखा गया है. इस दौरान मेसी की मुलाकात विराट कोहली से भी हो सकती है.विराट एक दिन पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
[ad_2]
Source link