[ad_1]
Last Updated:
Sachin Tendulkar net worth: क्रिकेट के ‘भगवान’ सचिन तेंदुलकर क्रिकेट से संन्यास के बाद भी खूब कमाई कर रहे हैं. मास्टर ब्लास्टर को बीसीसीआई से पेंशन भी मिलती है. इसके अलावा उनके पास बड़ी बड़ी कंपनियों के विज्ञापन और निवेश से मोटी कमाई होती है. सचिन के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक दर्ज हैं जो विश्व कीर्तिमान है. उनका मुंबई के बांद्रा इलाके में एक तीन मंजिला बंगला है, जहां वह अपनी फैमिली के साथ रहते हैं.उनकी नेटवर्थ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.
सचिन तेंदुलकर की नेटवर्थ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. नई दिल्ली. सचिन तेंदुलकर की गिनती दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में होती है. क्रिकेट से संन्यास के बाद भी मास्टर ब्लास्टर की नेटवर्थ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक जड़ने वाले दुनिया के इकलौते क्रिकेटर सचिन को बीसीसीआई से पेंशन भी मिलती है. उनके पास इनदिनों कई बड़ी कंपनियों के कॉन्ट्रेक्ट हैं जिससे वह मोटी कमाई करते हैं. क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले इस दिग्गज बल्लेबाज ने कई बड़ी कंपनियों में निवेश किया है जहां से उन्हें पैसे मिलते हैं.साल 1994 तक सचिन ने अपने खेल से बहुत बड़ा प्रभाव छोड़ दिया था. 16 साल की उम्र में डेब्यू करने के बाद उन्होंने 17 साल की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहले टेस्ट शतक जड़ा.तब सचिन दुनिया के सबसे अच्छे बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ा रहे थे.
सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) साल 1989 और 1994 के बीच 35 टेस्ट मैच और 90 वनडे खेल चुके थे. जिसमें उन्होंने क्रमश: 2425 और 2768 रन बनाए थे. उनके नाम 11 शतक थे. इस बीच मैदान के बाहर सचिन स्पोर्ट्स मार्केटिंग में रिकॉर्ड तोड़ रहे थे. 1995 में अपनी शादी के कुछ ही समय बाद उन्होंने वर्ल्डटेल के साथ 30 करोड़ का पांच साल का अनुबंध साइन किया, जो एक रिकॉर्ड डील थी. जिसने भारत में स्पोर्ट्स एंडोर्समेंट को बदल दिया और उन्हें देश के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीटों में से एक बना दिया. सचिन ने जल्द ही एडिडास, पेप्सी, एमआरएफ और फिलिप्स जैसे टॉप ब्रांड्स के साथ कोलैबोरेट किया, और उनका कमर्शियल दबदबा तेजी से बढ़ा. हालांकि उस समय नेट वर्थ के सही आंकड़े सार्वजनिक रूप से जाहिर नहीं किए गए थे, लेकिन उनके एंडोर्समेंट और बीसीसीआई मैच फीस ने उन्हें पहले ही भारत के सबसे अमीर खिलाड़ियों की टॉप लिस्ट में शामिल कर दिया था.
सचिन तेंदुलकर की नेटवर्थ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.
सचिन तेंदुलकर की नेटवर्थ लगभग 1472 करोड़ रुपये है
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सचिन तेंदुलकर की नेटवर्थ लगभग 1472 करोड़ रुपये है. उन्होंने क्रिकेट से खूब कमाई की है. इसके बाद सचिन विज्ञापनों से हर महीनें करोड़ों कमाते हैं.बीसीसीआई से सचिन को हर महीने करीबी 70 हजार रुपये पेंशन मिलती है. नवंबर 2013 में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले सचिन तेंदुलकर के पास इस समय बड़ी बड़ी कंपनियों के विज्ञापन हैं जिससे वह करोड़ों की कमाई कर रहे हैं. आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुके सचिन ब्रांड एंडोर्समेंट से सालाना लगभग 20-22 करोड़ की कमाई कर रहे हैं. इसके अलावा मास्टर ब्लास्टर सचिन ने करोड़ों रुपये बिजनेस में भी इन्वेस्ट किया है. साथ ही साथ सचिन रेस्टोरेंट बिजनेस में भी एक्टिव हैं. मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में सचिन एंड तेंदुलकर्स के नाम से रेस्टोरेंट हैं.
सचिन के पास बांद्रा में करोड़ों का बंगला है
सचिन के पास मुंबई के बांद्रा इलाके में तीन मंजिला बंगला है जिसमें वह रहते हैं.रिपोर्ट के मुताबिक इस बंगले की कीमत करीब 100 करोड़ है वहीं एक फ्लैट भी मुंबई में है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 करोड़ है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास केरल में भी लगभग 78 करोड़ रुपये की संपत्ति है.
लग्जरी गाड़ियों के शौकिन मास्टर ब्लास्टर
सचिन तेंदुलकर के पास लग्जरी कार फेरारी 360 मोडेना है. जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये है. इसके अलावा निसान जीटी-आर और बीएमडब्ल्यू 750 कार की भी वह सवारी करते हैं. जिनकी कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक है. इनदिनों सचिन बैंक ऑफ बड़ौदा, हैवल्स, स्पिननी, अपोलो टायर्स, ल्यूमिनस आदि जैसे कई ब्रांड्स के विज्ञापन करते हैं. वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कोचिंग टीम से भी जुड़ हुए हैं.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
[ad_2]
Source link