Headlines

Sachin Tendulkar statement of Lionel Messi: मेसी की विनम्रता के कायल हैं सचिन, मास्टर ब्लास्टर ने दिल खोलकर रख दिया

[ad_1]

Last Updated:

Sachin Tendulkar statement of Lionel Messi: सचिन तेंदुलकर अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी की विनम्रता के कायल हैं. मेसी और सचिन ने मुंबई में रविवार को मुलाकात की. दोनों ने इस दौरान एक दूसरे को गिफ्ट दी. सचिन ने इस दौरान दर्शकों से भरे खचाखच स्टेडियम में कहा कि मेसी के खेल के बारे में बताने का यह सही मंच नहीं है. इस खिलाड़ी ने सबकुछ हासिल कर लिया है.

मेसी की विनम्रता के कायल हैं सचिन, मास्टर ब्लास्टर ने दिल खोलकर रख दियासचिन ने मेसी की तारीफों के बांधे पुल.

नई दिल्ली. सचिन तेंदुलकर ने लियोनल मेसी की जमकर तारीफ की है. मास्टर ब्लास्टर ने कहा है कि अर्जेंटीना के इस दिग्गज ने सबकुछ हासिल कर लिया. मेसी के खेल के बारे में बात करने का यह सही मंच नहीं है. तेंदुलकर ने रविवार को अर्जेंटीना के फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी के मुंबई दौरे को शहर और देश के लिए एक सुनहरा पल बताया. सचिन ने इसी मैदान पर 2011 क्रिकेट विश्व कप की जीत की तुलना मेसी के दौरे से की जो अपने इंटर मियामी टीम के साथी लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डि पॉल के साथ पहुंचे. तेंदुलकर ने भारत की वनडे विश्व कप जीत का जिक्र करते हुए यह बात कही जिसमें उन्होंने बड़ी भूमिका अदा की थी.

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने लियोनल मेसी (Lionel Messi)के बारे में कहा, ‘जहां तक ‘लियो’ (मेसी) की बात है तो अगर मुझे उनके खेल के बारे में बात करनी है तो यह सही मंच नहीं होगा. और आप जानते हैं, उनके बारे में कोई क्या बात करे? उन्होंने सब कुछ हासिल कर लिया है. हम सच में उनकी लगन, दृढ़ संकल्प, प्रतिबद्धता की तारीफ करते हैं.’ तेंदुलकर ने मेसी को अपने हस्ताक्षर की हुई 10 नंबर की जर्सी भेंट की. अर्जेंटीना के विश्व कप विजेता कप्तान मेस्सी ने बदले में एक फुटबॉल भेंट की.

सचिन ने मेसी की तारीफों के बांधे पुल.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *