[ad_1]
Last Updated:
Saif Ali Khan News: मुंबई के बांद्रा अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुसकर एक हमलावर ने उन पर चाकू से कई बार हमला किया जिससे वह घायल हो गए. लीलावती अस्पताल में उनकी सर्जरी की गई.
सैफ अली खान पर जानलेवा हमला हुआ था. (फाइल फोटो)
मुंबई. बॉलीवुड ऐक्टर सैफ अली खान पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली. शनिवार को दुर्ग में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है. आरोपी को दुर्ग में ट्रेन से पकड़ा गया, जिसके बाद उसे जीआरपी थाने ले जाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जाएगी.
सैफ अली खान (54) पर बृहस्पतिवार की सुबह मुंबई के बांद्रा में 12वीं मंजिल स्थित उनके फ्लैट में एक व्यक्ति ने चाकू से कई बार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. ऐक्टर पर गर्दन और रीढ़ समेत कई जगहों पर चाकू से वार किया गया, जिसके बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनकी इमरजेंसी सर्जरी की गई.
अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि ऐक्टर को आईसीयू से बाहर ट्रांसफर कर दिया गया है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है. वह चल-फिर रहे हैं और सामान्य आहार ले रहे हैं. डॉक्टरों ने बताया कि तीन से चार दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी.
Durg,Chhattisgarh
January 18, 2025, 16:45 IST
[ad_2]
Source link