[ad_1]
Last Updated:
क्या आप जानते हैं इंडियन बॉक्स ऑफिस पर साल 1991 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कौन सी थी? अगर आपका जवाब नहीं है तो बता दें उस साल सलमान खान, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म ‘साजन’ रिलीज के साथ ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बनी थी.

नई दिल्ली. आज हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘साजन’ की, जो 1991 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी और रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त के साथ माधुरी दीक्षित लीड रोल में नजर आई थीं. यह एक ट्रायंगुलर लव स्टोरी पर बेस्ड फिल्म थी.

‘साजन’एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जो लॉरेंस डिसूजा द्वारा निर्देशित और सुधाकर बोकाड़े द्वारा निर्मित थी. इस फिल्म में कादर खान, रीमा लागू और लक्ष्मीकांत बेर्डे भी सहायक भूमिकाओं में नजर आए थे. नदीम-श्रवण ने फिल्म का संगीत तैयार किया जबकि समीर ने गीतों के बोल लिखे थे.

फिल्म तो ब्लॉकबस्टर हुई ही थी, साथ ही फिल्म के सारे गाने भी सुपरहिट हुए थे. कुछ गाने तो आज भी लोगों के बीच काफी मशहूर हैं. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि 3 घंटे 2 मिनट की इस फिल्म में 47 मिनट के थे 9 गाने थे, जिसमें ‘मेरा दिल भी कितना पागल है’, ‘बहुत प्यार करते हैं’, ‘देखा है पहली बार’ और ‘जीये तो जीये कैसे’ जैसे गाने शामिल थे.
Add News18 as
Preferred Source on Google

साजन 30 अगस्त 1991 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 18.35 करोड़ की कमाई करने में सफलता हासिल की थी. दर्शकों को यह फिल्म बेहद पसंद आई थी और फिल्म की कहानी ने तो सबका दिल जीत लिया था.

फिल्म की कहानी कुछ इस प्रकार है- आकाश वर्मा (सलमान खान) की मुलाकात अमन (संजय दत्त) से होती है, जो एक दिव्यांग लड़का है और वे अच्छे दोस्त बन जाते हैं. आकाश के पिता, राजीव वर्मा (कादर खान), जो एक अमीर बिजनेसमैन हैं, अमन को गोद ले लेते हैं. राजीव की पत्नी कमला (रीमा लागू) भी अमन को अपना बेटा और आकाश बड़ा भाई मान लेते हैं.

वहीं, 12 साल बाद, बड़े हो चुके आकाश और अमन के बीच अच्छी बॉन्डिंग हो जाती है, लेकिन वे अभी भी एक-दूसरे से झगड़ते हैं. बेफिक्र, फ्लेक्सिबल और मिलनसार आकाश एक सोशल वर्कर है. सच तो यह है कि अमन ‘सागर’ नाम से शायरी और कविताएं लिखता है, जिससे उसकी फैन फॉलोइंग बढ़ती है और उसे लाखों फैंस मिलते हैं. उसकी एक फैन सुंदर बुकस्टोर की मालिक पूजा सक्सेना (माधुरी दीक्षित) है, जो अक्सर फैन लेटर लिखती है.

अमन एक बिजनेस प्रोजेक्ट के लिए ऊटी जाता है जहां उसकी मुलाकात पूजा से होती है, हालांकि वह उसे उसके खतों से पहचान लेता है, लेकिन वह नहीं जानती कि वह सागर है. वे दोस्त बन जाते हैं और अमन यह बताने का फैसला करता है कि वह सागर है.

जब कुछ गुंडे पूजा के साथ बुरा बर्ताव करते हैं, तो अमन उसे बचाने की कोशिश करता है लेकिन बचा नहीं पाता. पुलिस अफसर जो हालात को संभालने के लिए आता है, वह बताता है कि कैसे अमन की विकलांगता ने उसे गुंडों से पूजा को बचाने में रुकावट डाली. खुद को पूजा के लायक न समझते हुए, फिर वह यह नहीं बताता कि वह सागर है. अगर आपने यह फिल्म अभी तक नहीं देखी है तो इसे जरूर देखें, यह एक अच्छी फिल्म है.
[ad_2]
Source link