[ad_1]
Samsung ने भारत में अपना नया टैबलेट Samsung Galaxy Tab A11+ लॉन्च कर दिया है. यह Galaxy Tab A11 का प्रीमियम वेरिएंट है, जिसमें बड़ी स्क्रीन, ज्यादा स्टोरेज, बेहतर साउंड और लंबी बैटरी जैसी खासियतें मिलती हैं. कंपनी ने इसे चार वेरिएंट्स में उतारा है, जिनमें Wi-Fi और Wi-Fi + Cellular (5G) दोनों मॉडल शामिल हैं. इसे ग्रे और सिल्वर कलर में खरीदा जा सकता है.
डिस्प्ले और साउंड- इस टैबलेट में 11-इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इससे वीडियो, गेम और स्क्रॉलिंग स्मूथ महसूस होती है. Dolby Atmos सपोर्ट वाले क्वाड स्पीकर्स इसे एंटरटेनमेंट के लिए और भी बढ़िया बनाते हैं.
प्रोसेसर, स्टोरेज और सॉफ्टवेयर- टैबलेट में Mediatek MT8775 प्रोसेसर मिलता है, जो मल्टीटास्किंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और ऐप्स को स्मूथली चलाने में मदद करता है. इसमें अधिकतम 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है.
यह Android 16 पर आधारित One UI 8 पर चलता है और कंपनी ने 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जो इस बजट में काफी बड़ा प्लस पॉइंट है.
कैमरा- पीछे की तरफ 8MP का कैमरा मिलता है, जो डॉक्यूमेंट स्कैनिंग या सामान्य फोटोज के लिए पर्याप्त है. फ्रंट में 5MP कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉल और ऑनलाइन क्लासेस के लिए अच्छा है.
बैटरी और बाकी फीचर्स
सैमसंग Galaxy Tab A11+ में 7,040mAh की बड़ी बैटरी दी जाती है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसके अलावा इसमें DeX Mode: टैबलेट को मॉनिटर, कीबोर्ड और माउस से जोड़कर मिनी-पीसी की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं.
IP52 रेटिंग: धूल और हल्की छींटों से सुरक्षा.
वजन: Wi-Fi वेरिएंट: 477g, Wi-Fi + Cellular वेरिएंट: 482g.
कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy Tab A11+ दो स्टोरेज ऑप्शन- 128GB और 256GB में आता है और दोनों में RAM भी अलग है.
- 6GB RAM + 128GB (Wi-Fi): ₹22,999
- 6GB RAM + 128GB (Wi-Fi + Cellular): ₹26,999
- 8GB RAM + 256GB (Wi-Fi): ₹28,999
- 8GB RAM + 256GB (Wi-Fi + Cellular): ₹32,999
यह टैबलेट Samsung की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है.
[ad_2]
Source link