Headlines

Sanam Teri Kasam BO COllection: 2016 की लव स्टोरी का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 2 दिन में की ताबड़तोड़ कमाई

[ad_1]

Last Updated:

Box Office Collection Day2: फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ की री-रिलीज ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, दो दिन में शानदार कमाई की. मावरा होकेन ने फिल्म की सफलता पर खुशी जताई. अब देखते हैं कि आगे क्या होता है, फिल्म कैसा परफॉ…और पढ़ें

Sanam Teri Kasam BO COllection:  2016 की लव स्टोरी का बॉक्स ऑफिस पर धमाल

सनम तेरी कसम की कमाई….(फोटो साभार- फाइल फोटो)

हाइलाइट्स

  • ‘सनम तेरी कसम’ की री-रिलीज ने 9 करोड़ कमाए.
  • मावरा होकेन ने फिल्म की सफलता पर खुशी जताई.
  • फिल्म को लोगों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.

नई दिल्ली : 2016 में रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ अब फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इस बार ये फिल्म लोगों से तगड़ा रिस्पॉन्स पा रही है. भले ही ये फिल्म 2016 में बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा नहीं चली, लेकिन अब इसकी री-रिलीज के साथ फिल्म धमाल मचा रही है. फिल्म ने सिर्फ दो दिन में ही 9 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है और ये आंकड़ा सबको चौंका रहा है.

7 फरवरी को ‘सनम तेरी कसम’ को फिर से रिलीज किया गया और फिल्म ने सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया. फिल्म को लोगों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है. फिल्म की एक्ट्रेस मावरा होकेन भी फिल्म की सक्सेस देखकर हैरान हैं.

मावरा होकेन की खुशी

मावरा होकेन ने फिल्म की री-रिलीज पर अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की, जिसमें सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए खड़े लोगों की लंबी लाइनें दिखाई दे रही हैं. मावरा ने इस फोटो के साथ लिखा, ‘ये हैरान करने वाला है दोस्तों.. मैंने सुना है कि हम कुछ रिकॉर्ड्स बना रहे हैं. हर जगह हाउसफुल चल रहा है. आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद और ढेर सारा प्यार.’

फिल्म से मिली मावरा को पहचान

‘सनम तेरी कसम’ मावरा होकेन की पहली बॉलीवुड फिल्म थी और इस फिल्म से ही उन्हें पहचान मिली. फिल्म में उन्होंने ‘सरस्वती उर्फ सरू’ का किरदार निभाया था, जिसे भारतीय लोगों ने खूब पसंद किया था. मावरा की खूबसूरती और अदाकारी ने उन्हें पाकिस्तान के अलावा भारत में भी एक बड़ी फैन फॉलोइंग दिलाई.

हाल ही में, मावरा ने अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड अमीर गिलानी से निकाह किया है. अमीर, मावरा के साथ कई पाकिस्तानी शोज का हिस्सा रह चुके हैं. दोनों का निकाह काफी धूम-धाम से हुआ था. फैंस ने दोनों को बहुत प्यार दिया था.

क्या है अगला कदम?

अब जब “सनम तेरी कसम” ने सिनेमाघरों में जबरदस्त सफलता पाई है, तो ये देखना दिलचस्प होगा कि मावरा के फैंस उन्हें आगे किन नई फिल्मों में देखेंगे. अब एक्ट्रेस कौन सी फिल्म में नजर आएंगी और फिल्म अभी और कितनी कमाई करेगी.

homeentertainment

Sanam Teri Kasam BO COllection: 2016 की लव स्टोरी का बॉक्स ऑफिस पर धमाल

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *