[ad_1]
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना जितना जरूरी है, उतना ही मुश्किल भी हो गया है. काम का दबाव, जिम्मेदारियां और रोजमर्रा की परेशानियां हमें तनाव में डाल देती हैं. ऐसे में अगर कुछ पल ठहाके लगाकर हंस लिया जाए, तो मन हल्का हो जाता है और दिन की थकान दूर हो जाती है. यही काम सबसे अच्छे तरीके से करते हैं संता–बंता के मजेदार जोक्स. संता और बंता की नोकझोंक, उनकी भोली सोच और अजीबो-गरीब लॉजिक हमें बिना किसी टेंशन के हंसने का मौका देते हैं. इनके जोक्स न सिर्फ मनोरंजन करते हैं, बल्कि बचपन की मासूम मस्ती भी याद दिला देते हैं. चाहे दोस्त हों, परिवार हो या ऑफिस का माहौल संता–बंता के चुटकुले हर जगह हंसी का तड़का लगा देते हैं. अगर आप भी अपने दिन की शुरुआत मुस्कान के साथ करना चाहते हैं या किसी उदास पल को खुशियों में बदलना चाहते हैं, तो संता–बंता के ये जोक्स आपके लिए ही हैं. तो चलिए, हंसी के इस सफर की शुरुआत करते हैं और पढ़ते हैं कुछ ऐसे मजेदार संता–बंता जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे.
Joke-1
संता का बेटा(संता से)- पापा आपने मम्मी में ऐसा क्या देखा जो शादी कर ली?
संता- उसके गाल का छोटा सा तिल
संता का बेटा- कमाल है!
इतनी छोटी सी चीज के लिए इतनी बड़ी मुसीबत मोल ले ली….
Joke-2
संता का बेटा- पापा एक गिलास पानी देना.
संता- खुद ले लो
बेटा- प्लीज पापा दे दो ना
संता- अब अगर पानी मांगा तो थप्पड़ मारूंगा.
बेटा- थप्पड़ मारने आओ तो पानी लेते आना…..
Joke-3
संता लड़की से- मुझे तुम्हें एक बात बोलनी है.
लड़की- बोलो बाबा, शर्मा क्यों रहे हो?
संता- मेरे साथ चाय पे चलोगी?
लड़की- अरे नहीं बाबा चाय गर्म होती है, मेरे हाथ पैर जल गए तो…
Joke-4
संता का बेटा बंटी ने बंता के बेटे पप्पू से पूछा- यार, तुमने स्कूल आना क्यों छोड़ दिया?
पप्पू- मेरे पापा कह रहे थे कि,
एक जगह बार-बार जाने से इज्जत कम हो जाती है.
Joke-5
संता अपने पड़ोसी दोस्त बंता से बोला, अबे आज सुबह तेरे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी.
बंता- मैं उसे अभी सजा देता हूं.
संता- रहने दे भाई, मैंने सजा दे दी है.
बंता- हैरानी से, कैसे?
संता- मैंने उसके कटोरे का दूध पी लिया.
Joke-6
बंता एक दुकान पर अंडरवियर लेने गया.
दुकानदार ने बंता को अंडरवियर दिखाए.
बंता ने अंडरवियर का दाम पूछा,
दुकानदार बोला- दाम 600 रूपये है!
दाम सुनते ही बंता बोला,
भईया कोई पार्टीवियर नहीं लेना, घर में पहनने वाला दिखाओ.
Joke-7
संता एक बार स्किन प्रॉब्लम से दुखी हो कर डॉक्टर के पास पहुंचता है..
डॉक्टर- तुम कौन सा साबुन इस्तेमाल करते हो?
संता – बजरंग का साबुन.
डॉक्टर – पेस्ट?
संता – बजरंग का पेस्ट.
डॉक्टर – शैंपू?
संता – बजरंग का शैंपू.
डॉक्टर – अरे यार ..आखिर ये बजरंग कौन सी कंपनी है?
संता – बजरंग मेरा रूम पार्टनर है.
Joke-8
संता ने बंता को थप्पड़ मारा.
बंता – ये तूने मजाक में मारा या सिरियस में.
संता – सीरियस में.
बंता – फिर ठीक है, मजाक मुझे बिल्कुल पसंद नहीं.
[ad_2]
Source link