[ad_1]
Last Updated:
Sarfaraz Khan sold in IPL 2026 Auction: सरफराज खान को 2025 में अनसोल्ड रहने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने 75 लाख में खरीदा. इस वक्त चल रहे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. सरफराज आईपीएल 2026 में नई उम्मीद के साथ शामिल हुए हैं.
पूर्व टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा के साथ सरफराज खाननई दिल्ली. भारतीय टीम में धमाकेदार एंट्री मारने के बाद चयनकर्ताओं की अनदेखी की वजह से बाहर बैठे सरफराज खान को आखिरकार इंडियन प्रीमियर लीग में खरीददार मिल गया है. 2025 के मेगा-ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद अब फिर से नीलामी में उतर मुंबई के बैटर को किसी और ने नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने साथ जोड़ा है. पहले राउंड में अनसोल्ड रहे सरफराज खान को 75 लाख की बेस प्राइस पर कैप्टन कूल की टीम ने खरीदा.
सरफराज खान के इस बल्लेबाज ने इसके बाद घरेलू व्हाइट-बॉल क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है, खासकर 2025 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में. उन्होंने असम के खिलाफ सिर्फ 47 गेंदों में अपना पहला टी20 शतक जड़ा और इसके बाद 25 गेंद में 64 रन (जिसमें नौ चौके और तीन छक्के शामिल थे) जैसी तेज पारियां भी खेलीं.
इन पारियों से साफ है कि सरफराज मिडिल ऑर्डर से मैच पर हावी होने की काबिलियत रखते हैं. वे क्लासिकल तकनीक और मॉडर्न एग्रेसन का बेहतरीन मेल दिखाते हैं, जो आईपीएल की जरूरतों के लिए एकदम सही है. रोहित शर्मा की कप्तानी में टेस्ट डेब्यू करने वाले सरफराज ने दमदार प्रदर्शन और तेज रन बनाकर अपनी जगह पक्की की. हालांकि अच्छा रन बनाने के बाद भी वो टीम से अचानक बाहर हो गए और किसी को इसकी वजह पता नहीं चली. अब उनके हालिया टी20 प्रदर्शन से साफ है कि वे इस फॉर्म को फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी दोहराने के लिए तैयार हैं.
सरफराज खान का आईपीएल करियर
2015 में सरफराज ने तब सुर्खियां बटोरी थीं, जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने उन्हें खरीदा था. वे सिर्फ 17 साल की उम्र में आईपीएल मैच खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे. इसके बाद वे पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी खेले, लेकिन लगातार मौके न मिलने के कारण वे ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके.
| मैच: | 50 |
| औसत: | 22.50 |
| रन: | 585 |
| सर्वाधिक स्कोर: | 67 |
| स्ट्राइक रेट: | 130.59 |
| चौके: | 63 |
| छक्के: | 14 |
| आईपीएल टीम की तरफ से खेले: | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु,पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स |
सरफराज खान आईपीएल 2026 ऑक्शन स्लॉट
आईपीएल 2026 की नीलामी लिस्ट में सरफराज खान नंबर 4 पर थे. पहली बार जब उनका नाम लिया गया तो किसी भी फ्रेंचाइजी टीम ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई. उनको भारतीय खिलाड़ी को कैप्ड बैटर 1 की कैटेगरी के पहले सेट में रखा गया था. सरफराज खान ने इस आईपीएल मिनी ऑक्शन में 75 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ खुद को रजिस्टर कराया था. इसी प्राइस पर चेन्नई सुपर किंग्स ने उनको अपनी टीम में शामिल किया है.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
[ad_2]
Source link