[ad_1]
Last Updated:
सोशल मीडिया पर कई तरह के एग्जाम और उसमें लिखे गए सवाल-जवाब का स्क्रीनशॉट शेयर किया जाता है. इसमें कुछ इतने मजेदार होते हैं कि शेयर होते ही वायरल हो जाते हैं.
साग से जुड़ा ये सवाल कर देगा हंसने पर मजबूर (इमेज- फाइल फोटो)जल्द ही बोर्ड एग्जाम का सीजन आने वाला है. जब भी जनवरी-मार्च का समय आता है, सोशल मीडिया पर इन एग्जाम के आंसर शीट और उनके स्क्रीनशॉट वायरल होने लगते हैं. अभी तक आपने बोर्ड एग्जाम के ही आंसर शीट देखे होंगे लेकिन सोशल मीडिया पर एक यूजर इन दिनों एलकेजी के इंटरव्यू के सवालों और उसके जवाब भी शेयर करने लगा है. ये लोगों के बीच काफी मशहूर हो रहा है.
इंस्टाग्राम पर यूजर हाहाविथआकाश के नाम से मौजूद है. ये बेहद फनी सवाल और उसके फनी जवाब शेयर करता है. कई लोग सोचते हैं कि आखिर एलकेजी में कौन इंटरव्यू देता है. लेकिन ये यूजर लोगों को गुदगुदाने के लिए ये सवाल शेयर करता है. उसके जवाब भी इतने ही फनी होते हैं. इस बार उसने ठंड के मौसम में सरसों के साग से जुड़ा सवाल किया. सवाल जितना अतरंगी था, उसका जवाब भी उतना ही सतरंगी था. आइये आपको भी बताते हैं ये मजेदार सवाल.
सरसों का दो दिन पुराना साग
एलकेजी के इंटरव्यू वाला ये सवाल सरसों के साग से जुड़ा है. शख्स ने सवाल किया कि दो दिन पुराना हो चुका सरसों का साग क्या कहलाएगा. यानी ऐसा सरसों का साग जो दो दिन पुराना है, उसे क्या कहते हैं? अब समझदार लोग कई तरह के जवाब देने लगे. कुछ ने उसे बासी साग बताया तो कुछ ने लिखा कि इसे पुराना साग कहेंगे. लेकिन इन सारे जवाबों को एक्सपर्ट आकाश ने गलत ठहरा दिया.
View this post on Instagram
[ad_2]
Source link