Headlines

saurav ganguly on sky captaincy सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाओ, टी-20 सीरीज से पहले सौरव गांगुली के बयान पर बवाल

[ad_1]

Last Updated:

पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है. सौरव का कहना है कि टी20 फॉर्मेट में फिलहाल टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं, लेकिन उनके जगह शुभमन गिल को ये जिम्मेदारी दे देनी चाहिए. उन्होंने सुझाव दिया कि अब शुभमन गिल को तीनों फॉर्मेट्स में कप्तान बनाया जाए.

सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाओ, टी-20 सीरीज से पहले सौरव गांगुली के बयानसौरव गांगुली के की तीनों फॉर्मेट में शुभमन गिल को कप्तान बनाए जाने की मांग

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट की बस इन दिनों एक ऐसी सड़क पर दौड़ रही है जिसमें कभी ब्रेकर आ जाता है कभी खुद ब खुद ब्रेक लग जाता है तो कभी पहले सवार हो चुके लोग अपनी बात को साझा करके एक नया विवाद शुरु कर देते है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आज यानी 9 दिसंबर, 2025 से आगाज होने जा रही है. सीरीज का पहला मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा.

टी-20 सीरीज शुरु होने से पहले टीम इंडिया की भविष्य के कप्तानी को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है. सौरव का कहना है कि टी20 फॉर्मेट में फिलहाल टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं, लेकिन उनके जगह शुभमन गिल को ये जिम्मेदारी दे देनी चाहिए. उन्होंने सुझाव दिया कि अब शुभमन गिल को तीनों फॉर्मेट्स में कप्तान बनाया जाए.

तीनों फॉर्मेट का एक हो कप्तान

गौतम गंभीर के अलावा इस समय भारतीय क्रिकेट टीम में रेड और व्हाइट बॉल के कप्तान अलग करने की जमकर बात चल रही हैं, लेकिन गिल को सभी फॉर्मेट में कप्तान बनाने की अब बातें सामने आ रही हैं. इसको लेकर अब पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी अपनी राय दी है. ईडन गार्डन्स में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जब गांगुली से टी20 कप्तानी को लेकर सवाल पूछे गए. तो उन्होंने जवाब दिया कि ‘मेरी नजर में शुभमन गिल को सभी फॉर्मेट्स में कप्तान होना चाहिए.’सौरव ने तीन महीने पहले इंग्लैंड दौरे का बात करते हुए कहा कि ‘तीन महीने पहले इंग्लैंड में शुभमन का प्रदर्शन देखिए. जब रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के टीम में ना होने के बावजूद एक युवा टीम को आगे से लीड करना शानदार था. वो बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों में सोने कीं तरह चमके थे.

बने कप्तान बल्लेबाजी में आई जान

पूर्व धाकड़े कप्तान सौरव ने कहा कि इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में शुभमन ने 750 रन बनाए और चार शतक भी जड़े थे. दबाव में, विदेशी सरजमीं पर इतनी परिपक्वता दिखाने वाले युवा कप्तान को सिर्फ कुछ असफलताओं के आधार पर कम नहीं आंकना चाहिए. गांगुली ने सुझाव दिया कि शुभमन को कप्तानी में समय देना चाहिए और फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स को जल्दबाजी में फैसला नहीं लेना चाहिए.उन्होंने कहा, ‘एक तिमाही में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी की अगले तीन महीनों में आलोचना करना सही नहीं है. कप्तान के तौर पर उन्हें पर्याप्त समय और समर्थन देना चाहिए.जल्दबाजी में लिए गए फैसले हमेशा नुकसान पहुंचाते है इसलिए गिल को बतौर कप्तान समय देना होगा.

homecricket

सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाओ, टी-20 सीरीज से पहले सौरव गांगुली के बयान

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *