Headlines

sholay the final cut andaz apna apna rangeela these movies re released in 2025 sanam teri kasam became superhit see full list| इन फिल्मों की री-रिलीज से गुलजार रहे थिएटर्स, फ्लॉप बन गई सुपरहिट, लिस्ट में 50 साल पुरानी कल्ट भी है शामिल

[ad_1]

Last Updated:

साल 2025 खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है. इस साल कई पुरानी फिल्मों ने भी थिएटर्स में दस्तक दी. हाल ही में 1975 की कल्ट क्लासिक फिल्म शोले री-रिलीज हुई, जिसमें असली क्लाइमैक्स को जोड़ा गया है. वहीं, सनम तेरी कसम तो दोबारा रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. इस तरह कई पुरानी फिल्मों ने इस साल दर्शकों को खूब एंटरटेन किया.

re released films, re released movies in 2025, sholay, andaz apna apna, sanam teri kasam, बॉलीवुड री-रिलीज फिल्में, शोले, अंदाज अपना अपना, सनम तेरी कसम

नई दिल्ली. साल 2025 भारतीय सिनेमा के लिए शानदार साबित हुआ. एक तरफ नई फिल्मों ने दर्शकों को एंटरटेन किया है. वहीं, पुरानी फिल्मों ने भी सिनेमाघरों में खूब जलवा बिखेरा. कई ऐसी फिल्में हैं, जो पहली रिलीज पर फ्लॉप हो गई थीं,  लेकिन साल 2025 में थिएटर्स में दोबारा दस्तक देते ही सुपरहिट साबित हुईं. आज हम आपको साल 2025 में री-रिलीज हुई फिल्मों के बारे में बताते हैं.

re released films, re released movies in 2025, sholay, andaz apna apna, sanam teri kasam, बॉलीवुड री-रिलीज फिल्में, शोले, अंदाज अपना अपना, सनम तेरी कसम

सनम तेरी कसम: साल की सबसे बड़ी सफलता रही हर्षवर्धन राणे और मावरा होकाने की ‘सनम तेरी कसम’. साल 2016 में रिलीज हुई यह ट्रैजिक रोमांटिक ड्रामा उस समय फ्लॉप हो गई थी. बॉक्स ऑफिस पर महज 9 करोड़ के आसपास कमाकर दम तोड़ने वाली फिल्म इस साल वैलेंटाइन वीक में री-रिलीज हुई और कमाल दिखाया. ओपनिंग डे पर 4.50 करोड़ की कमाई और टोटल कलेक्शन 40 करोड़ के पार पहुंची. अधूरी प्रेम कहानी, इमोशनल सीन्स और ट्रैजिक लव स्टोरी दर्शकों को थिएटर खींच लाई. (फोटो साभार: IMDb)

re released films, re released movies in 2025, sholay, andaz apna apna, sanam teri kasam, बॉलीवुड री-रिलीज फिल्में, शोले, अंदाज अपना अपना, सनम तेरी कसम

ये जवानी है दीवानी: नए साल की शुरुआत में 3 जनवरी को रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण की ‘ये जवानी है दीवानी’ थिएटर में फिर से लौटी. दोस्ती, प्यार, ट्रैवल और सपनों की यह रोम-कॉम मूवी दर्शकों को खूब पसंद आई. री-रिलीज में 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. खास बात है कि फिल्म की कहानी के साथ ही ‘बदतमीज दिल’ और ‘कबीरा’ जैसे गाने भी दर्शकों को उतने ही फ्रेश लगे, जितनी कहानी. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

re released films, re released movies in 2025, sholay, andaz apna apna, sanam teri kasam, बॉलीवुड री-रिलीज फिल्में, शोले, अंदाज अपना अपना, सनम तेरी कसम

अंदाज अपना अपना: कल्ट कॉमेडी ‘अंदाज अपना अपना’ एक बार फिर से दर्शकों को हंसाने के लिए थिएटर में उतरी. आमिर खान-सलमान खान स्टारर साल 1994 की यह फिल्म पहली बार फ्लॉप थी. 4के वर्जन में री-रिलीज हुई तो दर्शकों का खासा प्यार मिला. (फोटो साभार: IMDb)

re released films, re released movies in 2025, sholay, andaz apna apna, sanam teri kasam, बॉलीवुड री-रिलीज फिल्में, शोले, अंदाज अपना अपना, सनम तेरी कसम

नमस्ते लंदन: होली के मौके पर इस साल विपुल अमृतलाल शाह निर्देशित ‘नमस्ते लंदन’ भी फिर से रिलीज हुई. अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, ऋषि कपूर, क्लाइव स्टैंडन और जावेद शेख स्टारर यह फिल्म भारतीय कल्चर, परिवार और प्यार की यादें ताजा कर गई. एनआरआई दर्शकों ने भी फिल्म को खूब पसंद किया. (फोटो साभार: IMDb)

re released films, re released movies in 2025, sholay, andaz apna apna, sanam teri kasam, बॉलीवुड री-रिलीज फिल्में, शोले, अंदाज अपना अपना, सनम तेरी कसम

रंगीला: इस साल रिलीज हुई फिल्मों की लिस्ट में उर्मिला मातोंडकर, जैकी श्रॉफ और आमिर खान स्टारर रंगीला का भी नाम शामिल है. 28 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला. (फोटो साभार: IMDb)

re released films, re released movies in 2025, sholay, andaz apna apna, sanam teri kasam, बॉलीवुड री-रिलीज फिल्में, शोले, अंदाज अपना अपना, सनम तेरी कसम

शोले: हीमैन धर्मेंद्र के निधन (24 नवंबर) के बाद उनकी सबसे आइकॉनिक फिल्म ‘शोले’ सिनेमाघरों में फिर से रीलीज हुई. 12 दिसंबर को रिलीज हुई ‘शोले: द फाइनल कट’ 4के रिस्टोर्ड वर्जन में आई. दर्शकों ने खचाखच भरे थिएटरों में फिल्म देखी. वीरू बनकर धर्मेंद्र की जोड़ी जय (अमिताभ बच्चन) के साथ अमर हो गई. 1 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज यह फिल्म धर्मेंद्र के लिए ट्रिब्यूट थी. (फोटो साभार: IMDb)

re released films, re released movies in 2025, sholay, andaz apna apna, sanam teri kasam, बॉलीवुड री-रिलीज फिल्में, शोले, अंदाज अपना अपना, सनम तेरी कसम

इन फिल्मों के अलावा, ‘घूमर’, रजनीकांत स्टारर ‘पदयप्पा’ की सुपरस्टारडम, रेखा की ‘उमराव जान’ की क्लासिक अदाकारी, ‘धड़कन’ की इमोशनल लव ट्रायंगल, ‘जो जीता वही सिकंदर’ की यूथ एनर्जी, और ‘बाहुबली’ की एपिक स्केल ने दर्शकों को बांधे रखा. (फोटो साभार: IMDb)

re released films, re released movies in 2025, sholay, andaz apna apna, sanam teri kasam, बॉलीवुड री-रिलीज फिल्में, शोले, अंदाज अपना अपना, सनम तेरी कस

आयुष्मान खुराना-यामी गौतम की ‘विक्की डोनर’ ने स्पर्म डोनेशन जैसे टैबू पर हंसाया-रुलाया. राधिका आप्टे की ‘हंटर’, आलिया भट्ट-रणदीप हुड्डा की ‘हाईवे’ की खास जर्नी, संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावत’, करिश्मा-सलमान की ‘बीवी नंबर-1’ ने भी अच्छी भीड़ खींची. (फोटो साभार: IMDb)

re released films, re released movies in 2025, sholay, andaz apna apna, sanam teri kasam, बॉलीवुड री-रिलीज फिल्में, शोले, अंदाज अपना अपना, सनम तेरी कसम

वहीं, रोमांस लवर्स के लिए ‘कहो ना प्यार है’ ने ऋतिक की डेब्यू मैजिक याद दिलाई, ‘कल हो ना हो’ ने शाहरुख की इमोशनल जर्नी, ‘लैला मजनू’ ने इंटेंस लव स्टोरी, ‘रॉकस्टार’ ने रणबीर की म्यूजिकल सोल जर्नी, और ‘रहना है तेरे दिल में’ ने स्वीट रोमांस को सिनेमाघरों में फिर से दिखाया. (फोटो साभार: IMDb)

re released films, re released movies in 2025, sholay, andaz apna apna, sanam teri kasam, बॉलीवुड री-रिलीज फिल्में, शोले, अंदाज अपना अपना, सनम तेरी कसम

क्राइम और ड्रामा में अनुराग कश्यप की ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ ने गैंगस्टर सागा की रॉ एनर्जी, ‘तुम्बाड’ ने हॉरर-फैंटसी की मास्टरपीस वाइब, ‘सत्या’ ने मनोज बाजपेयी की अंडरवर्ल्ड क्लासिक, और ‘करण अर्जुन’ ने शाहरुख-सलमान स्टारर फिल्म का धमाल दिखाया. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

इन फिल्मों की री-रिलीज से गुलजार रहे थिएटर्स, फ्लॉप बन गई सुपरहिट

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *