Headlines

Shyam Singha Film Story: सेट पर फूट-फूटकर रोती थी एक्ट्रेस…मूवी रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस में मचा धमाल, बजट से 3 गुना ज्यादा की कमाई

[ad_1]

Agency:Local18

Last Updated:

Shyam Singha Film Story: यह फेमस एक्ट्रेस फिल्म के सेट पर रोजाना रोया करती थीं. लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो ब्लॉकबस्टर बन गई. बजट से 3 गुना ज्यादा फिल्म ने कमाई की.

सेट पर फूट-फूटकर रोती थी एक्ट्रेस...मूवी रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस में मचा धमाल

फिल्म श्याम सिंघा रॉय के सेट पर रोती थीं साई पल्लवी

Shyam Singha Film Story: एक्ट्रेस रोज सेट पर जाती थी. रोती थी. काम करती थी. अगले दिन फिर यही सिलसिला जारी रहता था. लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो ब्लॉकबस्टर बन गई. छप्परफाड़ कमाई की. लोगों ने एक-एक किरदार को प्यार दिया. पर आखिर एक्ट्रेस सेट पर रोती क्यों थीं. ये कहानी है फेमस एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) की. साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म श्याम सिंघा रॉय (Shyam Singha Roy) के सेट पर वो रोया करती थीं.

आखिर क्यों सेट पर रोती थीं साई पल्लवी
फिल्म श्याम सिंघा रॉय बॉक्स ऑफिस पर हिट रही. लेकिन एक्ट्रेस को सेट पर रोना आता था क्योंकि वो ब्रेक चाहती थीं. गलाट्टा प्लस को दिए इंटरव्यू में साई पल्लवी ने इस बारे में बताया था. इस फिल्म के ज्यादातर सीन रात में शूट होते थे और एक्ट्रेस को नाइट शूट का बिल्कुल भी पसंद नहीं थे. एक्ट्रेस दिन में सो नहीं पाती थीं और रात को काम करती थीं. ऐसे में उनके लिए श्याम सिंघा रॉय का शूट करना मुश्किल था. साई पल्लवी एक दिन सेट पर रो पड़ी और उन्होंने 1 दिन की छुट्टी मांगी. इसके बाद उनकी बहन ने ये बात जाकर प्रोड्यूसर को बताई थी.

प्रोड्यूसर ने उठाया था ये कदम
फिल्म श्याम सिंघा रॉय के प्रोड्यूसर जब साई पल्लवी के बारे में पता चला तो उन्होंने एक्ट्रेस को छुट्टी दे दी. लेकिन 1 दिन की नहीं. पूरे 10 दिन की. डायरेक्टर ने साई पल्लवी को कहा कि वो छुट्टी के बाद जब वापस शूट पर आने के लिए तैयार हो जाएं, तब वापस लौट आएं.

इसे भी पढ़ें – 43 साल का हैंडसम एक्टर, जिसने की 13 साल छोटी लड़की से शादी…अब हैं 2 बच्चों के पापा, जीते हैं लग्जरी लाइफ

Sai Pallavi shyam singha roy budget collection details

साई पल्लवी

कितना था फिल्म का बजट और कमाई?
धमाकेदार फिल्म श्याम सिंघा रॉय को 40 करोड़ के बजट में बनाया गया था. वहीं, कमाई की बात करें तो मूवी में 130 करोड़ की कमाई की थी. साई पल्लवी के अलावा फिल्म में कृति शेट्टी, नानी और साध्वी मजूमदार जैसे सितारे नजर आए थे.

साई पल्लवी को रणबीर कपूर के साथ फिल्म रामायण में देखने के लिए फैंस बहुत एक्साइटेड हैं. 2026 में सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज हो सकती है.

homeentertainment

सेट पर फूट-फूटकर रोती थी एक्ट्रेस…मूवी रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस में मचा धमाल

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *