Headlines

SL vs AUS: पहले ठोके 654 रन, फिर 44 रन पर झटक लिए 3 विकेट, अपने ही घर में घिरे मेजबान

[ad_1]

Last Updated:

Australia vs Sri Lanka take a look at: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को पहले टेस्ट में घुटनों के बल ला दिया है. मेजबान टीम जब तीसरे दिन मैदान पर उतरेगी तो उसके सामने फॉलोऑन टालने की चुनौती होगी.

SLvAUS: 654 रन ठोकने के बाद 44 पर झटक लिए 3 विकेट, अपने ही घर में घिरे मेजबान

SL vs AUS Test: श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक लगाने के बाद उस्मान ख्वाजा.

नई दिल्ली. भारत को 3-1 से हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अब ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को घर में घुसकर मारने की तैयारी कर ली है. कंगारुओं ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 6 विकेट पर 654 रन बनाए. इसके बाद दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान श्रीलंका के 3 विकेट सिर्फ 44 रन पर झटक लिए. इस तरह मेजबानों पर अब फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है.

ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले टेस्ट में ओपनर उस्मान ख्वाजा ने दोहरा शतक लगाया. स्टीवन स्मिथ और जोश इंग्लिश ने भी शतकीय पारियां खेलीं. उस्मान ख्वाजा ने 232 रन बनाए. कप्तान स्टीव स्मिथ 141 रन बनाकर आउट हुए. जोश इंग्लिश ने 102 रन की पार खेली. ट्रैविस हेड 57, मार्नस लैबुशेन 20 और बीयू वेबस्टर 23 रन बनाकर आउट हुए. एलेक्स कैरी 46 और मिचेल स्टार्क 19 रन बनाकर नाबाद रहे. ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन तीसरे सेशन में 654/6 रन पर पारी घोषित कर दी.

154 ओवर फील्डिंग करने के बाद बैटिंग करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही. उसके दोनों ओपनर ओशाडा फर्नांडो और दिमुथ करुणारत्ने 7-7 रन बनाकर आउट हुए. टीम के सबसे सीनियर बैटर एंजेलो मैथ्यूज भी 7 रन बनाकर चलते बने. बारिश के कारण खेल रोके जाने के समय कामिंडु मेंडिस 13 और दिनेश चांडीमल 9 रन बनाकर नाबाद थे. बारिश नहीं रुकने के चलते आधे घंटे बाद दिन का खेल खत्म घोषित कर दिया गया. उस समय श्रीलंका का स्कोर 3 विकेट पर 44 रन था.

homecricket

SLvAUS: 654 रन ठोकने के बाद 44 पर झटक लिए 3 विकेट, अपने ही घर में घिरे मेजबान

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *