Headlines

Sonu Sood Film Fateh: 10 साल का बच्चा मानता है इस एक्टर को भगवान, गली-गली लगा रहा पोस्टर, वजह सुन इमोशनल हो रहे फैंस

[ad_1]

Last Updated:

Sonu Sood Film Fateh: बॉलीवुड सितारों के लिए लोगों की दीवानगी देखने वाली होती है. 10 साल का बच्चा तो इन फेमस एक्टर को भगवान मानने लगा है.

Sonu Sood Film Fateh: फिल्मों को प्रमोट करने के लिए मेकर्स कई तरीके अपनाते हैं. लेकिन कई बार प्रमोशन के लिए ऐसी ट्रिक देखने को मिलती है कि वो चर्चा का विषय बन जाती है. कुछ ऐसा ही हुआ उत्तर प्रदेश के झांसी में. एक 10 साल के बच्चे ने झांसी में पोस्टर लगाकर कई जगहों पर फिल्म का प्रमोशन किया. लकी नाम के बच्चे ने लोगों से अपील की वह फिल्म जरूर देखें. यह काम करने के पीछे का कारण जो लकी ने बताया उसने सबको भावुक कर दिया.

लकी जिस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं वो सोनू सूद की है. अभिनेता का अपकमिंग फिल्म का नाम फतेह है.

लकी को दिया नया जीवनदान
लोकल 18 से खास बातचीत में लकी ने बताया कि वो सोनू सूद को भगवान मानते हैं. उनकी फिल्म को प्रमोट करने के लिए वह रोज अलग-अलग सिनेमा हॉल के बाहर खड़े होते हैं. दरअसल लकी को जन्म से ही एक गंभीर बीमारी थी. उसके दिल में एक छेद था. लकी के माता पिता लगभग 6 साल तक अलग अलग अस्पतालों में उसका इलाज कराते रहे. डॉक्टर ने ऑपरेशन का खर्च 5 लाख बताया था. माता पिता के पास इतने पैसे नहीं थे.

इसे भी पढ़ें – शाहरुख या सलमान खान…कौन है बॉलीवुड का सबसे अमीर एक्टर? करोड़ों में नेटवर्थ, जीते हैं लग्जरी लाइफ!

जब सोनू सूद ने की मदद
लकी के पिता ने बताया कि पैसे की तंगी के कारण बेटे का इलाज नहीं हो पा रहा था. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से सोनू सूद से अपील की थी. उन्होंने बेटे का इलाज का पूरा खर्च दिया. वो कहते हैं आज मेरे बेटे को अगर दूसरा जन्म मिला है तो उसके कारण सोनू सूद हैं. उनके बेटे ने कहा कि सोनू सूद की फिल्म के प्रमोशन के लिए वह कुछ करना चाहता है. इसलिए हम लोग खुद पोस्टर लगाकर और केक काटकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘हम चाहते हैं कि जो हमसे बेस्ट हो वह सोनू सूद के लिए करें.’

सोनू सूद की फतेह फिल्म आज रिलीज हो गई है. इस फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज जैसे सितारे भी नजर आएंगे.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *