Headlines

SS Rajamouli ने कब्जे में लिया महेश बाबू का पासपोर्ट, बोले- ‘एक बार मैं कमिट करता, खुद की भी नहीं सुनूंगा..’

[ad_1]

Last Updated:

Rajamouli siezes Mahesh Babu’s passport: लंबे वक्त से एसएस राजामौली की अगली फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जिसमें उनके अभिनेता महेश बाबू लीड रोल में नजर आएंगे. अब आखिरकार राजामौली ने इस फिल्म की आधिका…और पढ़ें

महेश बाबू का पासपोर्ट जब्त कर बोले राजामौली, 'एक बार मैं कमिट करता हूं..'

महेश बाबू का पासपोर्ट दिखाते राजामौली

नई दिल्लीः काफी सस्पेंस के बाद, फिल्म निर्माता एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने आखिरकार महेश बाबू (Priyanka Chopra) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ अपनी अगली फिल्म SSMB29 की पुष्टि कर दी है. हालांकि, यह कोई सामान्य घोषणा नहीं थी, क्योंकि ये राजामौली की फिल्म है जो गारंटी के साथ ब्लॉकबस्टर होती है और दर्शकों को आकर्षित करती है. राजामौली ने दर्शकों को ये गुड न्यूज बताने के लिए एक तरह की कॉमेडी का इस्तेमाल किया कि उन्होंने शेर (महेश बाबू) को ‘पिंजरे’ में बंद कर दिया है और अभिनेता का पासपोर्ट भी अपने कब्जे में ले लिया है क्योंकि वो अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होंगे.

महेश बाबू की फिल्म साथ होंगी प्रियंका चोपड़ा
महेश बाबू ने अपनी 2006 की ब्लॉकबस्टर पोकिरी के एक मशहूर डायलॉग के साथ पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने तेलुगु में लिखा, ‘ओक्कासारी कमिट ऐथे ना माता नेने विनानू, जिसका मोटे तौर पर मतलब है ‘एक बार जब मैं कमिट कर देता हूं, तो मैं खुद की भी नहीं सुनूंगा.’ प्रियंका चोपड़ा, जिन्होंने हैदराबाद आने की घोषणा की और ‘अपने जीवन में एक नए अध्याय’ का संकेत दिया. उन्होंने भी पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए ‘आखिरकार’ लिखकर राजामौली की फिल्म में अपनी भागीदारी की पुष्टि की है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *