[ad_1]
Last Updated:
Stock Tips : विश्लेषकों का मानना है कि NBFC सेक्टर की बढ़ती मांग और गोल्ड लोन बिजनेस में मणप्पुरम की पकड़ इसे आने वाले वर्षों में और भी बेहतर स्थिति में ला सकती है. सालभर में 50 फीसदी रिटर्न देने वाले इस शेयर से काफी उम्मीदें हैं.
कल यह शेयर ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था. नई दिल्ली. मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड (Manappuram Finance Ltd) शेयर कल यानी बुधवार को 2.01% चढ़कर 296.80 रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर (All-time High) पर पहुंचा. हालांकि, दिनभर की बढ़त बाद में थोड़ी कम हुई और शेयर 288.20 रुपये पर बंद हुआ. साल 2025 में अब तक यह शेयर निवेशकों को करीब 51% का जबरदस्त रिटर्न दे चुका है. बाजार एनालिस्ट का मानना है कि यह शेयर 320 रुपये तक जा सकता है.
पिछले पांच सालों में यह शेयर कई बार उतार-चढ़ाव से गुजरा, लेकिन लंबी अवधि के निवेशकों को तगड़ा फायदा मिला. 2020 की कोरोना महामारी के दौरान यह शेयर 90 रुपये के आसपास तक लुढ़क गया था. लेकिन 2021 और 2022 में इसने धीरे-धीरे वापसी की और 2023 में 150 रुपये से ऊपर पहुंच गया. 2024 में इसने तेज़ रफ्तार पकड़ ली और अब 2025 में यह 300 रुपये की ओर बढ़ रहा है.
पांच साल में दिया 83 फीसदी रिटर्न
मणप्पुरम फाइनेंस शेयर ने पांच साल में निवेशकों को 83 फीसदी रिटर्न दिया है. पिछले छह महीनों में इस शेयर की कीमत में 43 फीसदी की वृद्धि हुई है. एक महीने में यह शेयर 12 फीसदी मजबूत हुआ है. पिछले एक साल में इसने न सिर्फ सेंसेक्स और निफ्टी जैसे प्रमुख इंडेक्स को पछाड़ा है बल्कि कई बड़े NBFC स्टॉक्स को भी पीछे छोड़ दिया है.
क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स?
विश्लेषकों की राय इस समय बंटी हुई है. कुछ को लगता है कि अभी भी इस शेयर में दम बाकी है, तो कुछ निकट भविष्य में करेक्शन की चेतावनी दे रहे हैं. बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, एंजेल वन के सीनियर एनालिस्ट ओशो कृष्णन का मानना है कि “मणप्पुरम इस समय मजबूत अपट्रेंड में है और लाइफटाइम हाई के पास ट्रेड कर रहा है. अगर थोड़ी गिरावट आती है तो 270 रुपये के आसपास सपोर्ट रहेगा. वहीं चार्ट पैटर्न यह इशारा कर रहा है कि शेयर निकट भविष्य में 320 रुपये तक का सफर तय कर सकता है.”
वहीं, सेबी-पंजीकृत विश्लेषक ए.आर. रामचंद्रन सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं. उनके अनुसार “चार्ट्स पर शेयर ओवरबॉट लग रहा है और 296 रुपये पर मजबूत रेजिस्टेंस है. अगर यह शेयर 285 रुपये के नीचे बंद होता है तो इसमें तेज गिरावट आ सकती है और यह 250 रुपये तक फिसल सकता है. ऐसे में निवेशकों को प्रॉफिट बुकिंग पर भी विचार करना चाहिए.”
आनंद राठी के टेक्निकल रिसर्च हेड जिगर एस. पटेल का कहना है कि “शेयर के लिए 280 रुपये पर सपोर्ट और 295 रुपये पर रेजिस्टेंस है. अगर यह 295 रुपये के ऊपर मजबूती से निकलता है तो 300 रुपये का स्तर फटाफट पार कर सकता है.”
(Disclaimer: यहां बताए गए स्टॉक्स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
[ad_2]
Source link