[ad_1]
Last Updated:
Suryakumar Yadav IND vs SA: सूर्यकुमार यादव का मौजूदा फॉर्म परेशानी का सबब है. किसी वक्त टीम की जान रहे सूर्यकुमार यादव अब बोझ बन चुके हैं. कुछ दिग्गजों का तो ये भी कहना है कि अगर वह कप्तान नहीं होते उनकी प्लेइंग इलेवन तक में जगह नहीं बनती. इरफान पठान का कहना है कि सूर्या को दो महीने बाद होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले फॉर्म में लौटना ही होगा.
सूर्यकुमार यादवनई दिल्ली: किसी खिलाड़ी के प्लेइंग इलेवन में चुने जाने से काफी मुश्किल उसका स्क्वॉड में सिलेक्शन होता है. हालिया फॉर्म, टीम की जरूरत और खिलाड़ी का प्रदर्शन….ऐसी कई कसौटी है, जिस पर खरा उतरने के बाद ही प्लेयर चुना जाता है. मगर कप्तानी एक ऐसा रोल है, जिसे चखना वाला खिलाड़ी शायद हमेशा-हमेशा के लिए टीम में परमानेंट हो जाता है. कम से कम सूर्यकुमार यादव के मौजूदा फॉर्म को देखकर तो यही लग रहा है.
सूर्यकुमार यादव आखिरी 20 टी-20 पारियों से अर्धशतक नहीं जमा पाए हैं. फिफ्टी तो छोड़िए सिर्फ दो ही बार 30+ का स्कोर बना पाए हैं. 20 में से 15 पारियों में वह 15 रन भी नहीं बना पाए हैं. इस दौरान तीन बार शून्य पर आउट हुए हैं. 20 में से 10 पारियों में वह पांच से ज्यादा रन नहीं बना पाए हैं. ऐसे में उनकी टीम में जगह पर सवाल उठना तो लाजिमी है. सवाल उठता है कि अगर इतनी घटिया फॉर्म से कोई दूसरा बल्लेबाज गुजर रहा होता तो क्या फिर भी वह टीम में होता?
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और दिग्गज कमेंटेटर में से एक इरफान पठान की माने तो सूर्यकुमार यादव को अपने ऑफ साइड के खेल पर ध्यान देने की जरूरत है. पठान ने कहा:
सूर्या पर दबाव होगा क्योंकि वह कप्तान हैं और कप्तान होने के नाते अंतिम एकादश में आपकी जगह स्वतः ही पक्की हो जाती हैॉ. एक खिलाड़ी के तौर पर अगर आपने एक साल में रन नहीं बनाए हैं, तो आप दबाव में होते हैं. विश्व कप (अगले साल फरवरी-मार्च में) से पहले उन्हें अपनी फॉर्म में वापसी करनी होगी. उन्हें बल्लेबाजी की सही स्थिति और बेहतर शॉट चयन की जरूरत है. सूर्या लेग साइड की तरफ सीधी गेंद पर आउट हो रहे हैं. जब आप इस तरह से आउट हो रहे हैं तो आपको ऑफ साइड में अधिक खेलने की कोशिश करनी चाहिए.
साल 2025 में खेले गए 19 टी-20 मैच में वह सिर्फ 201 रन ही बना पाए हैं. न्यू चंडीगढ़ में हुआ दूसरा मैच गंवाने के बाद भारत पांच मैच की सीरीज के तीसरे मुकाबले में लीड लेने के लिए पूरी ताकत लगा देगा. तीसरा मैच रविवार को धर्मशाला में होना है.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
[ad_2]
Source link