Headlines

Suryakumar Yadav vs South Africa: टीम पर बोझ बने सूर्यकुमार यादव, रन बनाना तो भूल ही गए, नौसिखिए बच्चे की तरह हुए आउट

[ad_1]

Last Updated:

IND vs SA Suryakumar Yadav: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में सूर्यकुमार यादव 11 गेंद में 12 रन बनाकर चलते बने. टीम इंडिया ने टॉस गंवाकर बल्लेबाजी शुरू की, लेकिन उसके लगातार अंतराल में विकेट गिरते गए. पहले ही ओवर में गिल को खोने के बाद सूर्या भी जल्दी आउट हो गए.

टीम पर बोझ बने सूर्यकुमार यादव, रन बनाना भूले, नौसिखिए बच्चे की तरह हुए आउटसूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म जारी

कटक: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म जारी है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20- में वह 11 गेंद में सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए. लुंगी एनगिडी के ऑफ स्टंप से बाहर की बॉल को वह मिड विकेट के ऊपर से मारना चाहते थे, इस चक्कर में मार्करम को एक आसान सा कैच दे बैठे.

ऑफ स्टंप की बॉल को मिड विकेट के ऊपर से मारा
तीसरे ओवर की पहली गेंद डॉट खेलने के बाद सूर्या ने एक चौका और फिर एक छक्का मारा. अगली गेंद को भी वह स्टेडियम के बाहर भेजना चाहते थे, लेकिन ऑफ स्टंप पर 137.1 किमी/घंटा की रफ्तार से आई फुल लेंथ बॉल पर गलती कर बैठे. कप्तान के गैर जिम्मेदाराना शॉट से भारत ने 2.4 ओवर में सिर्फ 17 रन पर दो विकेट गंवा दिए. उपकप्तान शुभमन गिल पहले ओवर की तीसरी गेंद पर एनगिडी का ही शिकार बने थे. गिल ने दो गेंद में चार रन का योगदान दिया.

सिर्फ कप्तान है इसलिए नहीं बच सकते
अपने आखिरी अर्धशतक के बाद वह 19 पारियों से कोई और अर्धशतक नहीं बना पाए हैं. उन 19 पारियों में सिर्फ दो बार 30+ का स्कोर बनाया है. इस दौरान तीन बार शून्य पर आउट हुए हैं. 19 में से 14 पारियों में वह 15 रन भी नहीं बना पाए हैं. 19 में से 9 पारियों में वह पांच से ज्यादा रन नहीं बना पाए हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर कोई और बल्लेबाज इतना लचर प्रदर्शन करता तो क्या तब भी उसकी टीम में जगह बरकरार रहती. सिर्फ इसलिए कि वह कप्तान है उनकी खराब फॉर्म की अनदेखी नहीं हो सकती.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

टीम पर बोझ बने सूर्यकुमार यादव, रन बनाना भूले, नौसिखिए बच्चे की तरह हुए आउट

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *