[ad_1]
Last Updated:
Rift Between Gautam Gambhir And Morne Morkel After: ऑस्ट्रेलिया में हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में घमासान मचा हुआ है. रोज कुछ खबरेंआ रही हैं, जो टीम इंडिया में चीजें बिगड़ने का सबूत देती हैं. ताजा मामला गौतम गंभीर और मोर्ने मोर्केल का है….और पढ़ें
बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल को मुख्य कोच गौतम गंभीर की पसंद बताया जाता है.
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया में हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में घमासान मचा हुआ है. रोज कुछ ना कुछ खबरें निकलकर आ रही हैं, जो बताती हैं कि टीम इंडिया में पिछले कुछ समय से चीजें बिगड़ी हुई हैं. दिलचस्प बात यह है कि ज्यादातर खबरें कप्तान रोहित शर्मा या कोच गौतम गंभीर से जुड़ रही हैं. अब खबर आई है कि भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल को सरेआम डांट दिया था.
चाहे रविचंद्रन अश्विन का अचानक संन्यास हो या रोहित शर्मा का सिडनी टेस्ट में ड्रॉप होना… हर खबर कुछ ना कुछ विवाद लेकर सामने आ रही है. अब टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मुख्य कोच गौतम गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया में ही बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल को सरेआम डांट दिया था. यह मामला बीसीसीआई के पास आया है.
रिपोर्ट की मानें तो यह मामला मोर्ने मोर्केल के ट्रेनिंग सेशन में देर से आने का था. अनुशासन को लेकर गंभीर माने जाने वाले कोच गौतम को यह पसंद नहीं आया. उन्होंने सबके सामने ही अपने सहयोगी को डांट लगा दी. इसके बाद बाकी दौरे में मोर्कल थोड़ा रिजर्व रहने लगे, जो मनमुटाव का संकेत था.
ऑस्ट्रेलिया में भारत के खराब प्रदर्शन के बाद सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, कोचिंग स्टाफ भी सवालों में घिरा हुआ है. बैटिंग कोच अभिषेक नायर की भूमिका भी जांच के दायरे में है. सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज पूरी सीरीज के दौरान अभिषेक नायर की भूमिका पर सवाल उठाते रहे.
भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया में 1-0 की बढ़त लेने के बाद सीरीज 1-3 से हार गई थी. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी गंवाने के साथ ही भारतीय टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल की रेस से बाहर हो गई. भारत के इस प्रदर्शन के बाद ना सिर्फ फैंस में नाराजगी है, बल्कि बीसीसीआई को भी रीव्यू मीटिंग करनी पड़ी है.
Delhi,Delhi,Delhi
January 15, 2025, 23:55 IST
[ad_2]
Source link