Headlines

Team India lost 2nd t20 despite tilak varma aggressive fifty: तिलक की तूफानी फिफ्टी बेकार, साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी20 में भारत को हराया

[ad_1]

Last Updated:

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 मैच में भारत को हराकर 5 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. भारत के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप रहे. शुभमन गिल खाता खोले बगैर आउट हुए वहीं अभिषेक शर्मा 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे. भारत की ओर से तिलक वर्मा की आक्रामक पारी बेकार चली गई.

तिलक की तूफानी फिफ्टी बेकार, साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी20 में भारत को हरायासाउथ अफ्रीका ने भारत को हराकर सीरीज में की बराबरी.

नई दिल्ली.  भारत को दूसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका ने 51 रन से हरा दिया. इस जीत से मेहमान साउथ अफ्रीका ने पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. साउथ अफ्रीका की ओर से रखे गए 214 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 162 रन ही बना सकी. साउथ अफ्रीका की जीत में क्विंटन डि कॉक ने शानदार पारी खेली. भारत की ओर से तिलक वर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत को जीत दिलाने की कोशिश की लेकिन वो इसमें सफल नहीं हो सके. भारत की ओर तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 62 रन बनाए.

214 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत बेहद खराब रही. कुल स्कोर में अभी नौ रन जुड़े ही थे कि ओपनर शुभमन गिल पवेलियन लौट गए. गिल खाता भी नहीं खोल सके. इसके बाद अभिषेक शर्मा भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं ठकर सके. अभिषेक 17 रन बनाकर चलते बने. अक्षर पटेल को बैटिंग में उपर भेजा गया लेकिन वो भी 21 रन बनाकर आउट हो गए. कप्तान सूर्यकुमार यादव लगातार दूसरे मैच में रन बनाने मे असफल रहे. सूर्या 5 गेंदों पर चार रन बनाकर आउट हुए. हार्दिक पंडया 20 रन के स्कोर पर आउट हुए.  जितेश शर्मा 16 गेंदों पर 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे. तिलक वर्मा 34 गेंदों पर 62 रन बनाकर आउट हुए जिसमें पांच छक्के और दो चौके शामिल थे. साउथ अफ्रीका की ओर से ओटनील बार्टमैन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

क्विंटन डिकॉक ने खेली 90 रन की पारी
इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका ने विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (90 रन) की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी से चार विकेट पर 213 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. डिकॉक की 46 गेंद की पारी में सात छक्के और पांच चौके जड़े थे. उन्होंने एडन मारक्रम (29 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 47 गेंद में 83 रन की भागीदारी निभाई. अंत में डोनोवन फरेरा ने नाबाद 30 रन और डेविड मिलर ने नाबाद 20 रन का योगदान दिया. भारतीय गेंदबाजों में वरुण चकव्रर्ती ने 29 रन देकर दो विकेट झटके. अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया। भारत ने अंतिम 10 ओवर में 123 रन लुटाए.

दक्षिण अफ्रीका की पारी में 15 छक्के और 10 चौके शामिल
दक्षिण अफ्रीका की पारी में 15 छक्के और 10 चौके शामिल रहे. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. डिकॉक पहले ओवर में तीसरी गेंद पर रन आउट होने से बचे. उन्होंने अगली गेंद पर दो रन बनाकर खाता खोलने के बाद अर्शदीप (चार ओवर में 54 रन) की पांचवीं गेंद को बैकवर्ड स्क्वायर पर छक्के के लिए भेज दिया. फिर तीसरे ओवर में इसी गेंदबाज पर एक छक्का और एक चौका लगाया.

बुमराह ने जमकर लुटाए रन
रीजा हेंड्रिक्स (08) और डिकॉक ने अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह (चार ओवर में 45 रन) पर एक एक छक्का लगाया. सूर्यकुमार ने पांचवें ओवर में स्पिनरों को लगाया और उन्हें पहली सफलता हेंड्रिक्स के रूप में मिली. वरुण चक्रवर्ती ने आते ही पहली ही गेंद पर हेंड्रिक्स को बोल्ड कर दिया. पर डिकॉक ने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाना जारी रखा. उन्होंने अक्षर पटेल पर छक्का और चौका जड़कर दक्षिण अफ्रीका को पावरप्ले में एक विकेट पर 53 रन तक पहुंचाया.

डिकॉक ने 26 गेंद पर जड़ा अर्धशतक
इस तरह डिकॉक ने नौंवे ओवर में 26 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया. अर्शदीप पर दबाव साफ दिख रहा था जिसका नतीजा यह रहा है कि उन्होंने टीम के 11वें ओवर में सात वाइड से 13 गेंद डाली जिसमें 18 रन बने. मारक्रम 12वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती पर लगातार दो छक्के लगाने के बाद डीप मिडविकेट पर अक्षर पटेल के हाथों लपके गए. डिकॉक अपने अर्धशतक को शतक में बदलने की ओर बढ़ रहे थे लेकिन विकेटकीपर जितेश शर्मा ने उन्हें रन आउट कर दिया. अंत में फरेरा और मिलर ने स्कोर 200 रन के पार कराया.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

तिलक की तूफानी फिफ्टी बेकार, साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी20 में भारत को हराया

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *