Headlines

Tom Latham Devon Conway partnership puts New Zealand strong: टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की हालत की खराब

[ad_1]

Last Updated:

New Zealand vs West Indies 3rd Test: टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे की रिकॉर्ड शतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने तीसरे टेस्ट के पहले दिन वेस्टइंडीज की हालत खराब कर दी. डेवोन दिन खेल खत्म होने तक कॉन्वे अपने दोहरे शतक के करीब पहुंच चुके हैं, जबकि उनके साथ जैकब डफी नाइट वाचमैन के तौर पर क्रीज पर खड़े हैं.

तीसरे टेस्ट के पहले दिन लैथम-कॉन्वे ने वेस्टइंडीज के बॉलरों की उड़ाई धज्जियांटॉम लैथन और डेवोन कॉन्वे ने लगाया बेहतरीन शतक

माउंट माउंगानुई: टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे के रिकॉर्ड शतक न्यूजीलैंड ने तीसरे टेस्ट के पहले दिन ही वेस्टइंडीज पर शिकंजा कस लिया. खेल के पहले जिन न्यूजीवैंड के खिलाफ 1 विकेट पर 334 रन बनाए. पहले दिन का खेल खत्म होने से तीन ओवर पहले लैथम 137 रन बनाकर आउट हो गए. स्टंप्स के समय कॉनवे 178 रन पर खेल रहे थे और नाइटवॉचमैन जैकब डफी ने नौ रन बनाए थे. लैथम और कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 323 रन जोड़े, जो न्यूजीलैंड की तरफ से पहले विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. यह 2025 में किसी भी टीम की तरफ से किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी है.

लैथम ने दूसरी नई गेंद के बाद स्लिप में कैच देने से पहले 245 गेंदें खेलीं और 15 चौके, एक छक्का लगाया. कॉनवे ने अब तक 279 गेंदें खेली हैं और 25 चौके लगाए हैं. उन्होंने पूरे दिन बल्लेबाजी की जिससे वह अपने सबसे बड़े टेस्ट स्कोर के करीब पहुंच गए हैं, जो 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू मैच में 200 रन था. लैथम का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला काफी हिम्मत वाला था क्योंकि बे ओवल की पिच हरी थी.

वेस्टइंडीज के गेंदबाज नहीं उठा पाए फायदा

वेस्टइंडीज के गेंदबाज इसका फायदा नहीं उठा पाए और लैथम व कॉनवे ने शानदार बल्लेबाजी करके न्यूजीलैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. न्यूजीलैंड के लिए आखिरी बार दोनों ओपनर ने 2019 में टेस्ट में शतक लगाए थे, जब हैमिल्टन में बांग्लादेश के खिलाफ लैथम ने 161 और जीत रावल ने 132 रन बनाए थे. न्यूजीलैंड की तरफ से छठी बार पहले विकेट के लिए 200 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी हुई है. लैथम इनमें से दो में शामिल रहे हैं.

न्यूजीलैंड की तरफ से पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड ग्लेन टर्नर और टेरी जार्विस के नाम है, जिन्होंने 1972 में वेस्टइंडीज के खिलाफ जॉर्जटाउन में 387 रन जोड़े थे. कॉनवे ने 147 गेंदों में शतक पूरा किया जिसमें 17 चौके थे. यह उनके करियर का छठा और पिछली छह पारियों में दूसरा शतक है. लैथम ने टेस्ट में अपना 15वां और इस सीरीज का दूसरा शतक 183 गेंदों में नौ चौकों और एक छक्के के साथ पूरा किया. न्यूजीलैंड तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है. पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था और दूसरा न्यूजीलैंड ने नौ विकेट से जीता था.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

तीसरे टेस्ट के पहले दिन लैथम-कॉन्वे ने वेस्टइंडीज के बॉलरों की उड़ाई धज्जियां

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *