Headlines

Tote Ka Ped: यहां उगा है तोतों का पेड़! पत्तियों की जगह भरे पड़े हैं हरे-हरे तोते, दूर-दूर से देखने आते हैं लोग

[ad_1]

Last Updated:

अगर आपसे हम कहें कि दुनिया में एक ऐसी जगह है, जहां तोतों का पेड़ लगा है तो? आपको लगेगा कि हम मजाक कर रहे हैं. लेकिन ये बात सौ प्रतिशत सही है.

यहां उगा है तोतों का पेड़! पत्तियों की जगह भरे पड़े हैं हरे-हरे तोतेपत्तियों की जगह लटकते हैं तोते (इमेज- सोशल मीडिया)

आपने आजतक कई तरह के पेड़ देखे होंगे. कुछ लंबे होते हैं तो कुछ बेहद छोटे. कुछ इतने विशाल पेड़ भी हैं कि एक ही पेड़ जंगल जैसा लगता है. दुनिया का सबसे बड़ा काजू का पेड़ इसका परफेक्ट उदाहरण है. वहीं कुछ पेड़ बेहद छोटे भी होते हैं. लेकिन आज हम आपको तोतों के पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं. जी हां, सही पढ़ा आपने. तोते का पेड़. एक ऐसा पेड़, जिसमें आपको सिर्फ और सिर्फ तोते ही नजर आएंगे. तो क्या ये पेड़ तोते उगाता है?

जी नहीं. आमतौर पर किसी भी पेड़ का नाम, उसमें उगने वाले फल या फूल पर आधारित होता है. ऐसे में तोते का पेड़ पढ़ने के बाद आप ये मत समझ लीजियेगा कि इस पेड़ पर तोते उगते हैं. दरअसल, लंदन में मौजूद इस पेड़ की शाखाओं पर हर दिन हजारों तोते आकर बैठ जाते हैं. हरे रंग के ये तोते दूर से पत्तियों का इल्यूजन देते हैं. लेकिन जब आप नजदीक से देखेंगे तो पता लगेगा कि ये हरी पत्तियां असल में तोते हैं. इस पेड़ को देखने के लिए टूरिस्ट्स रात को खासकर इस जगह पर आते हैं, जहां ये तोते आराम करते हैं.

दिन में छा जाता है सन्नाटा
दिन के समय ये पेड़ वीरान हो जाता है. बस कुछ ही तोते इसपर नजर आते हैं. असली खूबसूरती देखने को मिलती है शाम से रात के वक्त. दिनभर के थके ये तोते डालियों पर आराम करने के लिए आते हैं. जब ये तोते हिलते हैं तो ऐसा ऐसा लगता है कि पत्तियां हवा में हिल रही है. इस दौरान इनकी आवाज से खूब शोर भी होता है. इस पेड़ के कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किये जा चुके हैं. कई लोग इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी बताते नजर आए. लेकिन आपको बता दें कि ये मामला वाकई सच है.

View this post on Instagram



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *