[ad_1]
Agency:News18 Jharkhand
Last Updated:
Under-19 Women’s Cricket World Cup: अंडर-19 महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने वाली आनंदिता धनबाद लौट रही हैं. उनकी जीत से परिवार और इलाके में खुशी की लहर है. परिवार ने उनके संघ…और पढ़ें
वर्ल्ड कप विजेता आनंदिता के घर वापसी की तैयारी, परिवार में खुशी का माहौल
हाइलाइट्स
- आनंदिता ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया.
- परिवार और मोहल्ले में खुशी की लहर है.
- आनंदिता के भव्य स्वागत की तैयारियां चल रही हैं.
धनबाद. अंडर-19 महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने वाली आनंदिता अब अपने घर धनबाद लौटने वाली हैं. उनकी इस ऐतिहासिक जीत से परिवार और पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है.
जब लोकल 18 की टीम ने आनंदिता की मां और उनके भाई से बात की, तो उनकी मां भावुक हो उठीं. उन्होंने कहा, “जिस बारे में हमने कभी सोचा भी नहीं था, मेरी बेटी ने वह कर दिखाया. पूरा मैच मैंने लाइव टीवी पर देखा और जीत के बाद खुशी के आंसू रोक नहीं पाई.”
संघर्ष भरा सफर, परिवार ने दिया साथ
आनंदिता की मां ने बताया कि मैच खत्म होने के बाद जब उनकी बेटी ने वीडियो कॉल किया, तो वह इतनी खुश थीं कि अपने भाव व्यक्त नहीं कर सकीं. उन्होंने कहा, “इस मुकाम तक पहुंचने के लिए आनंदिता को बहुत संघर्ष करना पड़ा. समाज की कई रूढ़ियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उसने हार नहीं मानी. उसके खेल के प्रति जुनून और समर्पण को देखते हुए हमारा पूरा परिवार हमेशा उसके साथ खड़ा रहा. लड़का हो या लड़की, हर माता-पिता को अपने बच्चों का समर्थन करना चाहिए और उनके सपनों को पूरा करने में मदद करनी चाहिए. आज आनंदिता ने अपने, परिवार और देश के साथ-साथ धनबाद का नाम भी रोशन किया है.”
भाई ने बताई मेहनत की कहानी
आनंदिता के बड़े भाई ने भी उनकी मेहनत के बारे में बात करते हुए कहा, “हमने उसकी लगन और परिश्रम को करीब से देखा है. वह रोज़ सुबह 6 बजे उठकर प्रैक्टिस के लिए जाती थी, फिर पढ़ाई भी करती थी. वह इस जीत की हकदार है.” उन्होंने आगे बताया, “मैं मलेशिया गया था आनंदिता के तीन मैच स्टेडियम में देखने के लिए. मैच को सामने से देखने का अनुभव अलग ही होता है. हमें बहुत गर्व महसूस हुआ जब उसने मैदान में बेहतरीन प्रदर्शन किया.”
भव्य स्वागत की तैयारी, मोहल्ले में जश्न का माहौल
अब पूरा परिवार आनंदिता के भव्य स्वागत की तैयारियों में जुट गया है. उनके भाई ने बताया, “वह कल दोपहर 2 बजे घर पहुंचेगी और हम सभी उनका शानदार स्वागत करेंगे. मैं खुद एयरपोर्ट जाकर उसे रिसीव करूंगा.” पूरे मोहल्ले में जश्न का माहौल है और लोग आनंदिता की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए तैयार हैं.
Dhanbad,Jharkhand
February 03, 2025, 23:18 IST
[ad_2]
Source link