Headlines

U-19 Women’s T20 World Cup: दूसरी बॉल पर लगा झटका, फिर आया तूफान और भारत ने अगले 24 बॉल में खत्म कर दिया वर्ल्ड कप मैच

[ad_1]

Last Updated:

Under 19 Womens T20 World Cup 2025 : भारतीय महिला टीम ने आईसीसी अंडर 19 टी20 विश्व कप की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है. वेस्टइंडीज को घातक गेंदबाजी कर 44 रन पर ढेर करने के बाद 1 विकेट गंवाकर महज 4.2 ओवर में लक्ष्य…और पढ़ें

भारत ने 26 बॉल में टारगेट किया पूरा, वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज को धो डाला

भारत ने अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप की धमाकेदार जीत से की शुरुआत

नई दिल्ली. आईसीसी महिला अंडर 19 टी20 विश्व कप की मौजूदा चैंपियन भारत ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार किया है. पहले मैच में वेस्टइंडीज की टीम को भारत ने एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से मात दी. परुनिका सिसोदिया की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को महज 44 रन के स्कोर पर ढेर कर दिया. इसके बाद आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 26 बॉल में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

भारत ने आईसीसी महिला अंडर 19 टी20 विश्व कप में गजब का प्रदर्शन करते हुए पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को धूल चटाया. भारतीय कप्तान निकी प्रसाद ने इस मुकाबले में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. कप्तान के फैसले को गेंदबाजों ने सही साबित करते हुए धड़ा धड़ विकेट चटकाते हुए महज 14 ओवर में वेस्टइंडीज की पारी समेट दी. बल्लेबाजी करने उतरे 11 में से 9 खिलाड़ी दहाई अंक तक भी नहीं पहुंच पाए. भारत के लिए परुनिका सिसोदिया ने गजब की गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. इसके अलावा आयुषी और जोसिथा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.

26 बॉल में मैच खत्म

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहले ओवर की दूसरी बॉल पर ही झटका लगा गया था. पहली बॉल पर चौका लगाने के बाद गोंगडी त्रिशा आउट हो गई. पहले ओवर में विकेट गिरने के बाद भी भारतीय बैटर ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ होकर बल्लेबाजी की. जी कमलिनी (16) और सानिका चालके (18) ने तूफानी पारी खेल मैच खत्म कर दिया.

homecricket

भारत ने 26 बॉल में टारगेट किया पूरा, वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज को धो डाला

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *