[ad_1]
Last Updated:
वूमेंस अंडर 19 टी20 विश्व कप में आज (26 जनवरी) भारत का मुकाबला बांग्लादेश से हुआ. बांग्लादेश को मुकाबले में भारत के करारी हार का सामना करना पड़ा.
भारत ने बांग्लादेश को बुरी तरह रौंदा.
नई दिल्ली. वूमेंस अंडर 19 टी20 विश्व कप में आज (26 जनवरी) भारत का मुकाबला बांग्लादेश से हुआ. बांग्लादेश को मुकाबले में भारत से 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया ने यहां एक आसान सी जीत दर्ज की और बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया. बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और भारत के सामने 65 रन का लक्ष्य रखा जिसे भारत ने 7.1 ओवर में ही हासिल कर लिया.
बांग्लादेश की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और खराब बल्लेबाजी करते हुए वह सिर्फ 64 रन बना सकी. भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए वैष्णवी शर्मा ने कुल 3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा शबनम शकील, जोसिथा और तृषा ने 1 विकेट लिया. बांग्लादेश की खराब बल्लेबाजी के कारण भारत को यह मैच जीतने में ज्यादा टाइम नहीं लगा.
टीम इंडिया की ओर से तृषा और कमालिनी ओपनिंग करने के लिए उतरी. कमालिनी 3 रन बनाकर आउट हो गई लेकिन तृषा क्रीज ने 40 रन बनाए. हालांकि, वह हबीबा पिंकी की गेंद पर आउट हुई. सानिका चालके और निकी प्रसाद ने अंत तक बैटिंग की और टीम इंडिया को जीत दिलाई. भारत ने 7.1 ओवर में 65 का लक्ष्य हासिल कर लिया.
सेमीफाइनल के करीब भारत
टीम इंडिया इस जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने के करीब आ गई है. भारत के ऑस्ट्रेलिया के बराबर 6 अंक हो गए हैं. ग्रुप ए में दोनों टीमें अब बराबरी पर है. श्रीलंका की टीम 3 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है. भारत का 1 मैच और बचा है. अगर भारत जीत जाता है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. अगर हारेगा तो टॉप 2 में रहने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी. हालांकि, इसकी संभावना अधिक है कि भारत सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा.
New Delhi,New Delhi,Delhi
January 26, 2025, 14:46 IST
[ad_2]
Source link