Headlines

U19 T20 WC: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल के करीब ऑस्ट्रेलिया, टूर्नामेंट में भारत की स्थिति कैसी?

[ad_1]

Last Updated:

Under 19 T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को वेस्टइंडीज (AUS W VS WI W) को सात विकेट से हराकर अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के करीब आ गई है.

WI को हराकर सेमीफाइनल के करीब ऑस्ट्रेलिया, टूर्नामेंट में भारत की स्थिति कैसी?

ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को वेस्टइंडीज (AUS W VS WI W) को सात विकेट से हराया.

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को वेस्टइंडीज (AUS W VS WI W) को सात विकेट से हराकर अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के करीब आ गई है. टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण चुनने वाली आस्ट्रेलियाई टीम ने पावरप्ले में ही 16 रन पर तीन विकेट निकाल दिये. वेस्टइंडीज की पूरी टीम 16.3 ओवर में 53 रन पर आउट हो गई.

आस्ट्रेलिया के लिये एलीनोर लारोसा, काओइमे ब्रे और टेगान विलियमसन ने दो दो विकेट लिये. बारिश के कारण खेल बाधित होने के बावजूद आस्ट्रेलिया ने 10 . 5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. कप्तान लूसी हैमिल्टन ने 29 गेंद में 28 रन बनाये. ग्रुप दो से सुपर सिक्स चरण के मैच में न्यूजीलैंड ने अमेरिका को 18 रन से हराया.

लेग स्पिनर रिशिका जसवाल ने 14 रन देकर दो विकेट लिये. न्यूजीलैंड को 97 रन पर आउट करने के बाद अमेरिकी टीम 79 रन ही बना सकी. बारिश से प्रभावित मैच में दक्षिण अफ्रीका ने आयरलैंड को 35 रन पर आउट करने के बाद सात विकेट से जीत दर्ज की. वहीं इंग्लैंड और नाइजीरिया का मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा और दोनों टीमों ने अंक बांटे.

भारत की स्थिति क्या?
भारत ने टूर्नामेंट में अब तक 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज की है. भारत के खाते में 2 प्वाइंट है. वह ग्रुप 1 के प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर है. भारत के भी सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाए हैं. श्रीलंका, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड क्रमश: तीसरे चौथे और पांचवें स्थान पर है.

homecricket

WI को हराकर सेमीफाइनल के करीब ऑस्ट्रेलिया, टूर्नामेंट में भारत की स्थिति कैसी?

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *