[ad_1]

मेरठ : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ को स्पोर्ट्स सिटी के तौर पर जाना जाता है. यहां के युवा खिलाड़ी विश्व भर में क्रिकेट के क्षेत्र में भारत का नाम गर्व के साथ रोशन कर रहे हैं. अब इसी कड़ी में मेरठ की बेटी परुणिका सिसोदिया का नाम भी जुड़ गया है. जो अंडर-19 महिला टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में आपको भारतीय टीम की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगी. परुणिका का चयन होने के बाद से परिवार में काफी खुशी का माहौल है. बता दें कि टीम इंडिया इस टूर्नामेंट की मौजूदा चैंपियन है. साल 2023 में दक्षिण अफ्रीका में शफाली वर्मा की कप्तानी में टीम ने खिताबी जीत दर्ज की थी.
परुणिका के दादा दादी ने इस उपलब्धि को लेकर अपनी पोती को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में उनकी पोती बेहतर बॉलिंग करते हुए भारत को वर्ल्ड कप जीताने में अहम किरदार निभाएंगी. परुणिका के पिता ने भी लोकल-18 से खास बातचीत करते हुए कहा कि वह भी क्रिकेटर रह चुके हैं. ऐसे में उनके माता-पिता का सपना था. कि वह भारतीय टीम में खेलते हुए भारत का मान बढ़ाए. लेकिन किसी कारण वह भारतीय क्रिकेट टीम में नहीं खेल पाए थे. ऐसे में उनकी बेटी ने यह उपलब्धि हासिल की है. उससे वह काफी खुश है. उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह इस क्षेत्र में बेहतर परफॉर्म कर अपने दादा-दादी का सपना पूरा करेगी.
स्पिनर के तौर पर है विशेष पहचान
बताते चलें कि 14 साल की उम्र में ही दिल्ली की ओर से स्टेट अंडर-19 टीम में परुणिका का चयन हुआ था. उन्होंने यहां 17 विकेट लेकर देश के बड़े गेंदबाजों के बीच आठवां स्थान प्राप्त किया. इसके बाद 21-22 में अंडर-19 और सीनियर टीम में चयनित हुईं. जहां सीनियर टीम में 14 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर रहीं. वहीं 22-23 में 11 विकेट लेकर अंडर-19 इंडिया-बी टीम में उनका चयन हुआ.
अभी एशिया कप में भी सिसोदिया ने बेहतर परफॉर्म कर मेरठ का नाम गर्व के साथ रोशन किया था. ऐसे में अब वर्ष 2025 में आयोजित होने वाले वर्ल्ड महिला वर्ल्ड कप को लेकर सभी की निगाहें परुणिका सिसोदिया पर रहेंगी.
FIRST PUBLISHED : December 25, 2024, 16:13 IST
[ad_2]
Source link