Headlines

Upcoming phone December 2025 launching third week motorola edge 70 realme narzo 90x 5g oneplus 15r- नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुकिए, अगले हफ्ते लॉन्च होंगे ये तीन दमदार स्मार्टफोन, खासियतों से हैं भरा

[ad_1]

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. दिसंबर 2025 के तीसरे हफ्ते में भारत में कई नए और दमदार स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं. इस लिस्ट में Motorola, Realme और OnePlus जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं. इन अपकमिंग फोन्स में स्लिम डिजाइन, बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स देखने को मिलेंगे.

Motorola Edge 70 5G- मोटोरोला Edge 70 5G को भारत में 15 दिसंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. फोन का Flipkart माइक्रोसाइट पहले ही लाइव हो चुका है. कंपनी ने इसके डिजाइन और कुछ फीचर्स का खुलासा कर दिया है. यह स्मार्टफोन सिर्फ 5.99mm पतला होगा, जो इसे अब तक के सबसे स्लिम फोन्स में से एक बनाता है. इसका वजन 159 ग्राम है और यह Gadget Gray, Lily Pad और Bronze Green कलर में आएगा.

फोन एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्युमिनियम से बना होगा और इसमें IP68/IP69 रेटिंग के साथ Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन मिलेगी. कैमरा सेक्शन में तीन 50MP रियर कैमरे होंगे, जबकि 5000mAh बैटरी 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.

Realme Narzo 90x 5G- रियलमी Narzo 90x 5G को 16 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा और यह Amazon पर उपलब्ध होगा. ये फोन बड़ी बैटरी के लिए खास रहेगा, क्योंकि इसमें 7000mAh की बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा, जिसकी ब्राइटनेस 1200 निट्स तक जा सकती है.

कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP Sony AI कैमरा मिलने की उम्मीद है. Realme का दावा है कि यह फोन 136 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है, जो इसे लंबे इस्तेमाल के लिए शानदार ऑप्शन बनाता है.

OnePlus 15R- वनप्लस 15R को भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा. यह R-सीरीज का पहला फोन होगा जिसमें 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा. फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा.

सबसे खास बात यह है कि यह दुनिया का पहला फोन हो सकता है जिसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा. साथ ही, इसमें 7400mAh की बड़ी बैटरी भी दी जाएगी, जो पावर यूजर्स के लिए बड़ी खासियत होगी.

कुल मिलाकर, दिसंबर 2025 स्मार्टफोन खरीदारों के लिए काफी रोमांचक रहने वाला है. अगर आप नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो इन लॉन्च का इंतजार करना समझदारी भरा फैसला हो सकता है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *