[ad_1]
Last Updated:
दिसंबर 2025 में भारत में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं. इस महीने OnePlus 15R, Redmi 15C 5G, Realme P4x 5G, OnePlus Ace 6T और Oppo Reno 15C जैसी पावरफुल डिवाइस पेश की जाएंगी. जानें लॉन्च डेट, कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी.
दिसंबर में आएंगे ये फोन.हर साल दिसंबर आते ही टेक दुनिया में नया उत्साह देखने को मिलता है. ये साल का आखिरी महीना है और सभी लोग अब इस साल का खत्म करके नए साल में एंट्री का इंतजार कर रहे हैं. इस महीने स्मार्टफोन कंपनियां भी भारत में कई नए मिड-रेंज और प्रीमियम डिवाइस पेश करने वाली हैं. अगर आप नया फोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो दिसंबर के इन लॉन्च का इंतजार करना फायदेमंद होगा. OnePlus, Vivo, Realme और Oppo जैसी कंपनियां इस महीने कुछ पावरफुल और फीचर-रिच स्मार्टफोन भारत में उपलब्ध कराने जा रही हैं. आइए देखते हैं लिस्ट में कौन से फोन हैं.
Redmi 15C 5G–
इस फोन को आज यानी कि 3 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने इस फोन को ‘2026 का बिग बॉस’ कहा है. फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. इसमें 50MP का AI मेन कैमरा और दूसरा AI सपोर्ट वाला कैमरा शामिल है. फोन को MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट द्वारा पावर किया गया है और यह 8GB तक की LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज सपोर्ट करता है.. इसके अलावा, फोन में AI-फीचर्स भी मिलेंगे जैसे Google’s Circle to Search.
OnePlus 15R- दिसंबर के महीने जिस फोन का सबसे ज्यादा इंतजार किया जा रहा है वो OnePlus 15R है. इसे 17 दिसंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा. यह पहला फोन होगा जो Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ आएगा. फोन दो कलर में उपलब्ध होगा-Charcoal Black और Minty Green. इसके साथ ही यह डिवाइस कई IP रेटिंग्स के साथ आएगा. कैमरे की बात करें तो शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें डुअल कैमरा सेटअप होगा. फोन Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलेगा.
Realme P4x 5G-4 दिसंबर: Realme P4x 5G 4 दिसंबर को फ्लिपकार्ट के जरिए लॉन्च होगा. यह फोन Dimensity 7400 Ultra चिपसेट से लैस होगा और 144Hz डिस्प्ले सपोर्ट करेगा. फोन में 7000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग दी गई है. इसके अलावा इसमें 5,300 sq mm वॉपर चैम्बर कूलिंग सिस्टम भी है.
इन फोन की भी होगी एंट्री
इसके अलावा, दिसंबर में OnePlus Ace 6T और Oppo Reno 15C भी लॉन्च होंगे. OnePlus Ace 6T एक चीन एक्सक्लूसिव मॉडल है और इसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलेगा. Oppo Reno 15C में 1.5K डिस्प्ले, Snapdragon 7 Gen 4 और ट्रिपल कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है.
Vivo X300 और X300 Pro हो चुका है लॉन्च
Vivo अपनी नई X300 सीरीज को 2 दिसंबर को लॉन्च कर चुकी है. इस सीरीज में X300 और X300 Pro शामिल हैं. दोनों डिवाइस MediaTek 3nm Dimensity 9500 प्रोसेसर से लैस होंगे और Pro Imaging VS1 और V3+ इमेजिंग चिप्स के साथ आते हैं. X300 Pro में Zeiss-tuned ट्रिपल कैमरा सेटअप है. यह सीरीज Android 16 बेस्ड OriginOS 6 पर चलती है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
[ad_2]
Source link