Headlines

Vaibhav Suryavanshi Bowling: बल्ला नहीं चला तो क्या, वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से किया कमाल, पाकिस्तान के उड़ाए होश

[ad_1]

Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi Bowling vs Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप के मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खामोश रहा, लेकिन उन्होंने निराश नहीं किया. बल्ले से रन न बनने की कसर उन्होंने गेंद से पूरी की. वैभव ने पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसफ का बड़ा विकेट लेकर टीम की जीत में योगदान दिया. भारत ने यह मुकाबला 90 रन से जीता.

बल्ला नहीं चला तो क्या, वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से किया कमाल, PAK के उड़ाए होशपाकिस्तान के खिलाफ गेंद से चमके वैभव सूर्यवंशी

नई दिल्ली. भारत ने पाकिस्तान को अंडर-19 एशिया कप में 90 रन से धूल चटाकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की. पहले मुकाबले में भारत ने संयुक्त अरब अमीरात को हराया था. यूएई के खिलाफ 171 रन की धमाकेदार पारी खेलने वाले 14 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पाकिस्तान के खिलाफ सस्ते में आउट हो गए. उनके बल्ले से सिर्फ 5 रन ही निकले, जिससे फैंस निराश हुए. हालांकि, वैभव का बल्ला नहीं चला तो उन्होंने मैच में गेंद से कमाल दिखाया. उन्होंने टीम को विरोधी कप्तान का विकेट निकालकर दिया. इतना ही नहीं, उन्होंने एक शानदार और महत्वपूर्ण कैच भी लपका.

दुबई में हुए इस मैच में वैभव ने बॉलिंग से धमाल मचाया. उन्होंने पाकिस्तानी कप्तान का विकेट लिया. 241 रन के टारगेट का पीछा करते हुए जिम्मेदारी भरी पारी खेल रहे पाकिस्तानी कैप्टन फरहान यूसफ को वैभव सूर्यवंशी ने आउट किया. पाकिस्तान की खराब शुरुआत के बाद फरहान और हुजैफा अहसान पारी को संभाल रहे थे. दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी हो चुकी थी. तभी पारी का 24वां ओवर फेंकने के लिए कप्तान आयुष म्हात्रे ने वैभव सूर्यवंशी को गेंद थमाई. जिस उम्मीद के साथ कप्तान ने गेंद थमाई वैभव ने वो काम कर दिखाया. ओवर की आखिरी गेंद पर फरहान को कैच आउट कराकर उन्होंने अहसान के साथ उनकी साझेदारी थोड़ी और भारत को बड़ा ब्रेक थ्रू दिलाया. भले ही वैभव ने एक ओवर गेंदबाजी की और एक ही विकेट लिया, लेकिन इस विकेट ने भारत की जीत की राह आसान कर दी. फरहान दो चौकों और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए.

पाकिस्तान के खिलाफ गेंद से चमके वैभव सूर्यवंशी

शानदार कैच भी लपका
पाकिस्तान की मैच जीतने की उम्मीदें धराशायी हो चुकी थीं, लेकिन एक छोर पर हुजैफा अहसान अर्धशतक बनाकर डटे हुए थे और अच्छे शॉट्स लगा रहे थे. 39वें ओवर में कनिष्क चौहान की गेंद पर हुजैफा बड़ा शॉट लगाने गए, लेकिन बल्ले से गेंद से अच्छा संपर्क नहीं हुआ. गेंद हवा में चली गई, जिसे देखकर बाउंड्री के पास खड़े वैभव सूर्यवंशी ने दौड़ लगा दी और डाइव करते हुए एक लाजवाब कैच पूरा किया. इस विकेट के साथ ही भारत को जीत पक्की हो गई. अहसान 70 रन बनाकर आउट हुए.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *