[ad_1]
नई दिल्ली. अंडर-19 एशिया कप का रोमांच इस बार दुबई के मैदानों में अपनी पूरी रफ़्तार पकड़ने वाला है,दुनिया भर के फैंस एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी के बल्ले की आग देखने को बेकरार होंगे जो किसी भी बॉलिंग अटैक को राख कर सकती है. भारतीय क्रिकेट के इस नए सूरज के लिए 14 तारीख का दिन किसी युद्धभूमि से कम नहीं क्योंकि सामने होगा पुराना प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान. 50 ओवरों के इस महायुद्ध में , जहां हर गेंद कहानी बदलेगी, हर रन दबाव बढ़ाएगा और हर चौके-छक्के पर दुबई की हवा भी भारत के नाम पर झूम उठेगी.
अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप 2025 का आयोजन गुरुवार, 12 दिसंबर से होने जा रहा है. पहले दिन दो मैच खेले जाएंगे. आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम का मुकाबला यूएई से होगा, जबकि दूसरा मैच मलेशिया और पाकिस्तान के बीच है. दोनों मैच दुबई में होंगे. भारत और पाकिस्तान ‘ग्रुप ए’ में शामिल हैं, दोनों का दूसरा मुकाबले एक दूसरे से होगा. जानिए टूर्नामेंट में भारतीय टीम कब-कब मैदान पर उतरेगी.
कब होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला
भारतीय अंडर-19 बनाम पाकिस्तान अंडर-19 टीम का अंडर-19 एशिया कप में मैच 14 दिसंबर, 2025 को होगा. मैच दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड पर खेला जाएगा. भारत के समयनुसार मैच सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा.अंडर-19 एशिया कप 2025 का आयोजन 12 दिसंबर से 21 दिसंबर के बीच यूएई में होगा. ये 50 ओवरों का टूर्नामेंट है. ग्रुप स्टेज के बाद इसमें नॉकआउट स्टेज होगा. कुल 8 टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4-4 के दो ग्रुप्स में बांटा गया है.सभी मुकाबले दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड और द सेवेंस स्टेडियम में खेले जाएंगे. सभी मैच भारतीय समयनुसार सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे.
टूर्नामेंट का कार्यक्रम
ग्रुप ए- भारत, पाकिस्तान, मलेशिया, यूएई.
ग्रुप बी- अफगानिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका.
ग्रुप ए का शेड्यूल, टाइमिंग, वेन्यू
12 दिसंबर- भारत बनाम यूएई- सुबह 10:30 से (आईसीसी एकेडमी ग्राउंड)
12 दिसंबर- पाकिस्तान बनाम मलेशिया- सुबह 10:30 से (द सेवेंस स्टेडियम)
14 दिसंबर- भारत बनाम पाकिस्तान- सुबह 10:30 से (आईसीसी एकेडमी ग्राउंड)
14 दिसंबर- मलेशिया बनाम यूएई- सुबह 10:30 से (द सेवेंस स्टेडियम)
16 दिसंबर- पाकिस्तान बनाम यूएई- सुबह 10:30 से (आईसीसी एकेडमी ग्राउंड)
16 दिसंबर- भारत बनाम मलेशिया- सुबह 10:30 से (द सेवेंस स्टेडियम)
ग्रुप बी का शेड्यूल, टाइमिंग, वेन्यू
13 दिसंबर- अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश- सुबह 10:30 से (आईसीसी एकेडमी ग्राउंड)
13 दिसंबर- नेपाल बनाम श्रीलंका- सुबह 10:30 से (द सेवेंस स्टेडियम)
15 दिसंबर- अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका- सुबह 10:30 से (आईसीसी एकेडमी ग्राउंड)
15 दिसंबर- बांग्लादेश बनाम नेपाल- सुबह 10:30 से (द सेवेंस स्टेडियम)
17 दिसंबर- बांग्लादेश बनाम श्रीलंका- सुबह 10:30 से (आईसीसी एकेडमी ग्राउंड)
17 दिसंबर- अफगानिस्तान बनाम नेपाल- सुबह 10:30 से (द सेवेंस स्टेडियम)
अंडर 19 एशिया कप 2025 के लिए भारत टीम
भारत: आयुष महात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, नमन पुष्पक, दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन, एरोन जॉर्ज।
[ad_2]
Source link