[ad_1]
Last Updated:
Vaibhav Suryavanshi main bihar se hoon: वैभव सूर्यवंशी को यूएई की टीम बच्चा समझ रही थी. जब ये 14 साल का बच्चा अंडर 19 एशिया कप 2025 के पहले मैच में यूएई के खिलाफ मुकाबले में बल्लेबाजी के लिए उतरा तो विकेटकीपर से लेकर उसके लगभग सभी खिलाड़ी वैभव पर छींटाकशी करने लगे. इसके बावजूद वैभव का ध्यान नहीं भटका और इस उदीयमान खिलाड़ी ने बता दिया कि उन्हें इसकी आदत है, क्योंकि वो बिहार से हैं. वैभव लगातार अपनी शानदार बल्लेबाजी से अपना डंका भारत के बाहर भी बजा रहे हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के गेंदबाजों को खूब पीटा. नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी दिनों दिन सूर्य की तरह चमकते जा रहे हैं. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को देखकर हर कोई हैरान है. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की सबसे बड़ी खासियत लगातार परफॉर्म करना है. वैभव इस समय अंडर 19 एशिया कप में खेल रहे हैं. यूएई के खिलाफ जब वैभव बल्लेबाजी के लिए उतरे तब, विपक्षी टीम के खिलाड़ियों ने उन्हें परेशान करने की कोशिश की. विरोधी टीम को लगा कि इस छोटे से बच्चे को वो अपनी बातों में फंसाकर उन्हें सस्ते में पवेलियन भेज देंगे. लेकिन यूएई के खिलाड़ी ये भूल गए थे कि इस युवा को ये सब सहने की आदत है क्योंकि वो बिहार से आता है. उसका फोकस उन सबका जवाब अपने बल्ले से देने आता है. तभी तो वैभव उन 11 खिलाड़ियों पर अकेले भारी पड़े जो उनपर छींटाकशी कर रहे थे. विकेटकीपर विकेट के पीछे से उन्हें लगातार कुछ न कुछ कह रहा था जबकि अन्य खिलाड़ी भी कुछ न कुछ उन्हें बोलकर उकसाने की कोशिश कर रहे थे.
इसके बाद वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के अंदर का बिहारी जागा और जो हुआ वो एक ऐसी पारी थी जो लंबे समय तक याद रहेगी. वैभव सूर्यवंशी ने 95 गेंदों पर 171 रन बनाए. जिसमें 14 छक्के शामिल थे. जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक अंडर 19 पारी में सर्वाधिक थे. उन्होंने 30 गेंदों में पचास रन बनाए और सिर्फ 56 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. एरॉन जॉर्ज के साथ उनकी 212 रन की पार्टनरशिप ने मेजबान टीम को पूरी तरह से दोयम साबित कर दिया और भारत को अंडर 19 वनडे में अपना अब तक का सबसे बड़ा स्कोर 6 विकेट पर 433 रन बनाने में मदद की.
वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के गेंदबाजों को खूब पीटा.
32वें ओवर में वैभव ने पूछा-तेरे साथ सेल्फी लूं?
यह घटना 32वें ओवर में हुई जब लेफ्ट-आर्म स्पिनर उदिश सूरी भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी को बॉलिंग कर रहे थे. तब वैभव 90 रन के आसपास बैटिंग कर रहे थे. स्टंप के पीछे खड़े यूएई के विकेटकीपर सालेह अमीन ने सूर्यवंशी का ध्यान भटकाने की कोशिश की. हालांकि, बिहार के वैभव को यह बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने यूएई के विकेटकीपर को जवाब देने का फैसला किया. स्टंप माइक पर अमीन को यह कहते हुए सुना गया,’कम ऑन बॉयज. सूर्यवंशी ने गुस्से में जवाब देते हुए कहा, तेरे साथ सेल्फी लूं?’
मैच के बाद जब वैभव सूर्यवंशी से इस घटना के बारे में पूछा गया. उन्होंने जवाब दिया कि ‘मैं बिहार से हूं. पीठ पीछे जो भी बातें होती हैं, उससे मुझको फर्क नहीं पड़ता.’
वैभव ने 30 गेंदों पर हाफ सेंचुरी पूरी की
मैच की बात करें तो, यूएई के कप्तान यायिन राय के पहले बैटिंग के लिए बुलाने के बाद वैभव सूर्यवंशी की टीम को शुरुआत में ही झटका लगा जब कप्तान आयुष म्हात्रे तीसरे ओवर में चार रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद सूर्यवंशी को एरॉन जॉर्ज का साथ मिला और दोनों ने यूएई के गेंदबजों की जमकर खबर ली. शानदार फॉर्म में चल रहे वैभव सूर्यवंशी ने शुरू में सावधानी से खेला और फिर अटैकिंग मोड में आ गए. उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों में अपनी हाफ-सेंचुरी पूरी की.
वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट की रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया. उन्होंने अंडर 19 एशिया कप की एक इनिंग में किसी बैट्समैन द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो पहले अफगानिस्तान के दरविश रसूली (2017 में 10 छक्के) के नाम था. उनकी सेंचुरी सिर्फ 56 गेंदों पर आई. सूर्यवंशी ने 84 गेंदों में 150 रन पूरे किए और आखिर में 95 गेंदों पर 171 रन बनाकर रन आउट हो गए. उनका स्ट्राइक रेट 180 था.
वैभव सूर्यवंशी यूथ वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दूसरे बैटर बने
सूर्यवंशी का 171 रन अब ऑफिशियली यूथ वनडे में किसी भारतीय का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. जो 2002 में इंग्लैंड अंडर 19 के खिलाफ अंबाती रायडू के 177 नॉट आउट से थोड़ा कम है. एरॉन जॉर्ज ने 69 रन बनाए, विहान मल्होत्रा (69), वेदांत त्रिवेदी (38), अभिज्ञान कुंडू (32) और कनिष्क चौहान (28) ने भी भारत को 433/6 तक पहुंचने में मदद की. जिससे यूएई को 434 का टारगेट मिला. भारत ने इस मैच को 234 रन से जीतकर टूर्नामेंट में धमाकेदार आगाज किया.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
[ad_2]
Source link