Headlines

vaibhavi-merchant-bollywood-dance-queen-who-makes-superstars-dance|बॉलीवुड की वो ‘डांस गुरु’, जिसने अपने इशारे पर आमिर-अमिताभ को नचाया, सलमान के गाने से ले उड़ी थी नेशनल अवॉर्ड

[ad_1]

Last Updated:

बॉलीवुड में अगर डांस की बात हो और वैभवी मर्चेंट का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. अपने शानदार मूव्स और अनोखी कोरियोग्राफी से उन्होंने इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों को भी नचाया है. सलमान खान, आमिर खान और अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज कलाकार उनके इशारों पर परफॉर्म करते नजर आए हैं. साधारण शुरुआत से लेकर बॉलीवुड की सबसे भरोसेमंद कोरियोग्राफर बनने तक का उनका सफर किसी प्रेरणादायक कहानी से कम नहीं है.

बॉलीवुड की वो ‘डांस गुरु’, जिसने अपने इशारे पर आमिर-अमिताभ को नचायाडांसिंग क्वीन खूबसूरती में भी देती हैं मात (File Photo)

नई दिल्ली. बॉलीवुड में ऐसे कोरियोग्राफर बहुत कम होते हैं, जिनकी कला हर उम्र और हर स्टार के दिल को छू जाती है. वैभवी मर्चेंट उनमें से एक हैं. 17 दिसंबर 1975 को चेन्नई में जन्मी वैभवी ने अपने करियर की शुरुआत बहुत ही साधारण तरीके से की थी, लेकिन उनके डांस के जादू ने उन्हें जल्दी ही इंडस्ट्री का चमकता सितारा बना दिया.

उनका हुनर इतना खास है कि सलमान खान, आमिर खान और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े-बड़े सितारे भी उनके इशारों पर थिरकने लगते हैं. यही वजह है कि कई लोग उन्हें बॉलीवुड की ‘डांस गुरु’ कहते हैं.

कई हिट गानों को किया कोरियोग्राफ

वैभवी मर्चेंट का परिवार ही डांस और कोरियोग्राफी से भरा हुआ था. उनकी दादी-दादाजी और उनके चाचा चिन्नी प्रकाश खुद कोरियोग्राफर थे. वैभवी ने अपने करियर की शुरुआत अपने चाचा को असिस्ट करके की थी. बचपन से ही उन्होंने डांस के हर मूव को ध्यान से देखा और सीखने की कोशिश की. उनका सपना हमेशा यही था कि वह बॉलीवुड के बड़े गानों की कोरियोग्राफी खुद करें.वैभवी का पहला बड़ा ब्रेक फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ से आया. इस फिल्म का गाना ‘ढोली तारो ढोल बाजे’ उनके करियर का पहला बड़ा हिट साबित हुआ. उनके इस गाने की कोरियोग्राफी इतनी शानदार थी कि उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल गया. इस सफलता ने उन्हें बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ काम करने का मौका दिया.

ऐश्वर्या संग भी कर चकुीं काम

इसके बाद वैभवी ने कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी कला का जादू बिखेरा. 2001 में आई फिल्म ‘लगान’ का गाना ‘ओ री छोरी’ उनके करियर का एक और यादगार पल था. फिर 2005 में आई फिल्म ‘बंटी और बबली’ का गाना ‘कजरा रे’ ने उन्हें हर घर में लोकप्रिय बना दिया. इस गाने में ऐश्वर्या राय, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को उनके निर्देशन में डांस करते देखना वाकई लोगों के लिए मजेदार अनुभव था. यही नहीं, इस गाने के लिए उन्हें आईफा और जी सिने अवॉर्ड भी मिले.

बता दें कि वैभवी मर्चेंट ने सलमान खान की ‘दबंग 3’ के गाने ‘मुन्ना बदनाम हुआ’ की कोरियोग्राफी भी की. इस गाने में सलमान खान अपने हिट मूव्स के साथ वैभवी के निर्देशन में थिरकते नजर आए. यही नहीं, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘बेशरम रंग’ में दीपिका के डांस मूव्स को वैभवी ने इतनी खूबसूरती से कोरियोग्राफ किया कि वह तुरंत ही दर्शकों का पसंदीदा बन गया.

वैभवी का करियर सिर्फ गानों तक सीमित नहीं रहा. उन्होंने ‘नच बलिए’, ‘झलक दिखला जा’ और ‘जस्ट डांस’ जैसे टेलीविजन रियलिटी शो में जज के रूप में भी काम किया. इन शो में उन्होंने युवा प्रतिभाओं को डांस टिप्स दिए.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

homeentertainment

बॉलीवुड की वो ‘डांस गुरु’, जिसने अपने इशारे पर आमिर-अमिताभ को नचाया

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *