Headlines

VIDEO: कोलकाता पहुंचते ही बांग्ला में बात करने लगे सूर्यकुमार यादव, अर्शदीप से…

[ad_1]

Agency:News18India

Last Updated:

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया के पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें सूर्यकुमार यादव बांग्ला में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं. साथ ही उन्होंने कोलकाता की पुरानी यादें को भी ताजा किया.

कोलकाता पहुंचते ही बांग्ला में बात करने लगे सूर्यकुमार यादव, अर्शदीप से...

सूर्यकुमार ने कोलकाता में आकर की बंगाली में बात

नई दिल्ली. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से पाकिस्तान में होने वाली है. इससे पहले टीम इंडिया को 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 और 3 वनडे मैच की सीरीज खेलनी है. भारतीय टीम पहले टी20 मैच के लिए कोलकाता पहुंच चुकी है. कोलकाता पहुंचते ही भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बांग्ला में बातचीत शुरू कर दी है, जिसका वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी टीम के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह से बांग्ला में बात कर रहे हैं. इसके अलावा सूर्यकुमार ने ईडन गार्डन की यादों को भी शेयर किया. उन्होंने कोलकाता के मिष्टी दोई पर भी बात की. उन्होंने कहा की आज भी हम जब यहां आते हैं तो चील मील में उसको जोड़ लेते हैं.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *